Type Here to Get Search Results !

जोया अख्तर-रीमा कागती पर डिजाइनर तरुण टहिलियानी का आरोप

मुंबई। हाल ही में राइटर याशिका दत्त ने वेब सीरीज ‘मेड इन हेवन 2’ के मेकर्स जोया अख्तर और रीमा कागती पर बिना उनकी अनुमति के उनका लाइफ वर्क यूज करने का आरोप लगाया था। अब सेलिब्रिटी डिजाइनर तरुण तहिलियानी ने शो के मेकर्स पर बिना क्रेडिट दिए उनका लेबल कलेक्शन यूज करने का आरोप लगाया है।

मेड इन हेवन सीजन 2 के दूसरे एपिसोड में एक्टर बलदेव कश्यप ने फिक्शनल डिजाइनर अक्षय जायसवाल का रोल प्ले किया है। यह कलेक्शन कथित तौर पर तरुण के लेबल से यूज किया गया है। तरुण ने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरीज पर कुछ फोटोज शेयर करते हुए इस बारे में बात की।

डिजाइनर ने एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो कथित तौर पर उन्हीं का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहने हैं। सोशल मीडिया पर तीन स्टोरी शेयर करते हुए तरुण ने मेकर्स को खूब सुनाईं। साथ ही उन्होंने दूसरे डिजाइनर्स को इससे सबक लेने के लिए भी कहा।