Type Here to Get Search Results !

लोक अदालत में निपटाए जाएंगे बिजली चोरी के प्रकरण

बेगमगंज। नेशनल लोक अदालत का आयोजन आगामी 9 सितंबर शुक्रवार को न्यायालय परिसर में आयोजित किया गया है जिसमें नगर पालिका, बैंक, बीमा क्लेम, मोटर व्हीकल एक्ट, पति पत्नी  विवाद  सहित अन्य राजीनामा योग प्रकरणों का निपटारा किया जाएगा।

न्यायालय बेगमगंज

मध्य क्षेत्र विधुत वितरण कंपनी लिमिटेड के जूनियर इंजीनियर संतराम उइके ने बताया कि  बेगमगंज न्यायालय में नेशनल लोक अदालत   में विधुत चोरी के दर्ज प्रकरणों का निपटारा भी किया जाना है साथ ही बिल राशि पर विधुत विभाग द्वारा 30 प्रतिशत तक विशेष छूट दी जा रही है जिस भी व्यक्ति पर प्रकरण दर्ज है वह लोक अदालत में उपस्थित होकर प्रकरण का निराकरण करा सकते है।