Type Here to Get Search Results !

सरस्वती विद्या मंदिर में जिला सम्मेलन आयोजित

बेगमगंज। सरस्वती विद्या मंदिर विवेकानंदपुरम में हुआ जिला समिति सम्मेलन आयोजित। जिला समिति सम्मेलन में बेगमगंज, सिलवानी, बरेली, प्रतापगढ़, सियरमऊ, सुल्तानपुर एवं रायसेन के विद्यालयों की प्रबंध समितियों की सहभागिता रही। इस अवसर पर विद्या भारती मध्य भारत प्रांत के अध्यक्ष  मोहन लाल  गुप्ता, प्रांत सह प्रमुख  चंद्रहंस  पाठक, विभाग समन्वयक  दीपक  चंदेवा एवं जिला प्रतिनिधि  दिनेश  शर्मा उपस्थित रहे।  मोहन लाल  गुप्ता ने विद्यालयों की सांख्यिकी की समीक्षा करते हुए परीक्षा परिणाम एवं विद्यालय के विकास कार्यों की चर्चा की।  चंद्रहंस पाठक ने समाज को जोड़ने वाले कार्यों पर बात करते हुए सभी  को शिक्षा, संस्कार, नागरिक कर्तव्य और पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर कार्य करने की प्रेरणा दी।

सरस्वती विद्या मंदिर जिला स्तरीय सम्मेलन