![]() |
| आग बुझाने पहुंची दमकल |
बेगमगंज। भोपाल रोड स्थित कॉफी हाउस में रात के समय अचानक सिलेंडर में आग भड़क उठी सिलेंडर का नाम सुनते ही अफरा तफरी मच गई कॉफी हाउस के पीछे की तरफ डिपो कॉलोनी के लोग भयभीत हो गए की कहीं सिलेंडर फटने से उनके मकान तक आग ना पहुंच जाए। इसी बीच सूचना पर नगर पालिका की दमकल के चालक शमसुद्दीन खान फायरमैन के साथ दमक लेकर पहुंचे और भारी मशक्कत के बाद जलते हुए सिलेंडर को बुझाने में सफल हो गए तब कॉलोनी वासियों ने राहत की सांस ली और दमकल चालक शमसुद्दीन खान और फायरमैन के साहस की लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा की है।
जानकारी के अनुसार क्रेजी कॉफी हाउस की पिछले हिस्से में गैस चूल्हे पर कोई कार्य किया जा रहा था कि अचानक सिलेंडर ने आग पकड़ ली आग पूरे कमरे में फैल गई समय पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पा लिया जिससे अधिक नुकसान नहीं हो पाया।
