Type Here to Get Search Results !

मजदूर संघ के बैनर तले आंगनबाड़ी सहायिकाओं की बैठक आयोजित

बेगमगंज।भारतीय मजूदर संघ के बैनरतले आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका  तथा मिनी कार्यकर्ता संघ की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष  वसुंधा मिश्रा, प्रदेश महामन्त्री संगीता श्रीवास्तव, प्रदेश  कार्यालय मंत्री मुसी सीता गौरीशंकर, जिला सचिव धनवाई कुशवाहा, जिला सदस्य  रश्मि भार्गव, संस्कृति शर्मा उपस्थित रहीं।


बैठक में उपस्थित जिला सचिव और वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा बेगमगंज की कार्यकारी समिति का गठन किया गया परियोजना में सेक्टर प्रभारी सह- प्रभारी नियुक्त किया गया जिसमे समिति की अध्यक्ष  सुमनलता व्यास, उपाध्याक्ष  हरिबाई लोधी,  पूजासेन और उमां पंथी को नियुक्त किया गया। वीरपुर सेक्टर प्रभारी -  हेमलता, सह-प्रभारी मातया परिहार, सुल्तानगंज सेक्टर प्रभारी रश्मि ठाकुर, सह प्रभारी सुनीता श्रीवास्तव,  ग्रामीण सेक्टर प्रभारी  हरिबाई लोधी, सह प्रभावी, सुस्मा लोधी को नियुक्त किया गया।  तत्पश्चात उपस्थित अधिकारीयों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया।

बैठक में करीब डेढ़ सौ की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रही विशेष रूप से  माया श्रीवास्तव, सोनाली पंथी, रूपवती विश्वकर्मा, सहायिका दोमती अहिरवार, लक्ष्मी बाई लीला ठाकुर आदि उपस्थित रहीं