Type Here to Get Search Results !

वॉर्म-अप मैच से पहले तिरुवनंतपुरम में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स की मस्ती

तिरुवनंतपुरम। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कई प्लेयर शुक्रवार तिरुवनंतपुरम में मस्ती के मूड में नजर आए। केरल के इस खूबसूरत शहर में शुक्रवार को काफी बारिश हुई और इसी वजह से टीम का प्रैक्टिस सेशन नहीं हो सका। कंगारू टीम शनिवार (30 सितंबर) को नीदरलैंड के खिलाफ वॉर्म-अप मैच खेलेगी।

प्रैक्टिस सेशन कैंसिल होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श और मार्नस लाबुशेन सुहाने मौसम का लुत्फ उठाते नजर आए। तीनों ने टूरिस्ट कार्ट में सैर भी की। वॉर्नर ने सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी शेयर किया।

ऑस्ट्रेलियाई टीम वर्ल्ड कप अभियान का आगाज 8 अक्टूबर को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में मेजबान भारत के खिलाफ करेगी।