Type Here to Get Search Results !

एशियाड के छठे दिन शूटर्स ने दिलाए दो गोल्ड, भारत को मिले 8 मेडल

हांगझोउ। 19वें एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने शुक्रवार को दमदार प्रदर्शन किया। चीन के हांगझोउ में चल रहे गेम्स के छठे दिन इंडियन प्लेयर्स ने 2 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज सहित कुल 8 मेडल जीते है। इन मेडल के सहारे ओवरऑल मेडल टैली में भारत के मेडल की संख्या 33 हो गई है। इनमें इनमें 8 गोल्ड, 12 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज शामिल हैं। भारत टैली में चौथे पायदान पर है।

शुक्रवार को भारतीय शूटर्स ने दो गोल्ड और 3 सिल्वर के साथ दिन की शानदार शुरुआत की। इसके बाद टेनिस में रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी की जोड़ी ने सिल्वर हासिल किया। फिर स्क्वॉश में भारतीय मेंस टीम ने ब्रॉन्ज दिलाया। दिन का आखिरी मेडल शाॅटपुट में आया। विमेंस शाॅटपुट इवेंट में किरण बालियान ने 17.36 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे नंबर पर रह कर ब्राॅन्ज मेडल जीता।