Type Here to Get Search Results !

फिल्म ‘गणपत’ का टीजर रिलीज:भ्रष्टाचार से परेशान लोगों के लिए टाइगर बनेंगे मसीहा

मुंबई। टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘गणपत’ का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म पूजा एंटरटेनमेंट ने बनाई है। फिल्म के टीजर में ‘गणपत’ की दुनिया की एक झलक दिखाई गई है साथ ही कमाल के वीएफएक्स का यूज किया गया है। टीजर देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि फिल्म टाइगर की अब तक की फिल्मों से काफी अलग होने वाली है।

टीजर में कृति सेनन भी एक्शन करती हुईं नजर आ रही हैं। कृति की ये पहली एक्शन फिल्म होगी। इसमें उनका अवतार पहले से पूरी तरह अलग दिखाया गया है। गणपत में अमिताभ बच्चन भी एक नए अवतार में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को इंटरनेशनल लेवल पर बनाने की अच्छी कोशिश की गई है।