Type Here to Get Search Results !

पूर्व विधायक स्व. राजेश यादव की जयंती पर हुआ वृक्षारोपण

गरोठ। गरोठ-भानपुरा के पूर्व विधायक राजेश यादव जी की जयंती पर उनके समर्थकों, मित्रों और जनता द्वारा उनकी स्मृति में वृक्षारोपण किया गया। सुबह से ही विधानसभा के अलग-अलग क्षेत्रों में लोग वृक्षारोपण के लिए जुट गए। बच्चे, नौजवान, वरिष्ठ सभी ने वृक्षारोपण में अपनी रुचि दिखाई और अपने लाड़ले विधायक को याद किया... पूत्र विनीत यादव पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा व जिला पंचायत उपाध्यक्ष डॉक्टर मनुप्रिया यादव ने सुबह से ही विधान सभा क्षेत्र में दौरा कर कार्यकता के साथ पौधा रोपण किया  कार्यकर्ता ओर यादव समर्थको ने जगह जगह स्वर्गीय यादव के पूत्र और पूत्रवधु का जोरदार स्वागत किया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कार्यकर्ताओं व जनता ने बढ़-चढ़ कर वृक्षारोपण में सहयोग किया। पूर्व विधायक राजेश यादव का प्रकृति के प्रति प्रेम था, इसी को ध्यान में रखते हुए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मैं हूं, प्रकृति रक्षक अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण का आयोजन संपूर्ण विधानसभा में ज़ोरो-शोरो से किया जाता है। क्षेत्र में आज भी पूर्व विधायक के चाहने वालो की कमी नहीं है। आज भी राजेश यादव अपने चाहने वालों के दिलों में बसे हुए हैं। इसी कारण क्षेत्रवासियों ने अपने जनप्रिय नेता की स्मृति में पौधारोपण का कार्य किया एवं अपने प्रिय नेता को सच्ची श्रद्धांजली दी।