Type Here to Get Search Results !

द्रविड़ ने किया सूर्या का बचाव:कहा- वे वनडे में पासा पलटेंगे

मोहाली। भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज से पहले सूर्यकुमार यादव के चयन का बचाव किया है। कोच ने कहा कि अश्विन की कैलीवर के गेंदबाज को ट्रायल पर नहीं रखा जाता, जबकि सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी को वर्ल्ड कप टीम में अपनी जगह की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

कोच ने अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन और वॉशिंगटन सुंदर को वर्ल्ड कप प्लांस का हिस्सा बताया और कहा- 'अश्विन-सुंदर को अक्षर पटेल के संभावित विकल्प के रूप में टीम में जगह दी गई है और अगर अक्षर जांघ की चोट से उबरने में नाकाम रहते हैं, तो इन दोनों में से किसी एक को टीम में जगह मिल सकती है।'

Tags