Type Here to Get Search Results !

बेधड़क, बेशर्म और बेपरवाह अवतार में दिखीं शिल्पा शेट्‌टी:सुखी का ट्रेलर रिलीज

मुंबई। शिल्पा शेट्‌टी की अपकमिंग फिल्म ‘सुखी’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म की कहानी एक हाउस वाइफ की लाइफ पर बेस्ड है जो अपने परिवार को बिना बताए स्कूल रीयूनियन अटेंड दिल्ली निकल जाती है।

फिल्म हल्के-फुल्के अंदाज में वुमन एम्पॉवरमेंट की बात करती है। सोनल जोशी निर्देशित इस फिल्म में शिल्पा के अलावा अमित साध, कुशा कपिला और पवलीन गुलाटी जैसे कलाकार नजर आएंगे। यह 22 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी।

ट्रेलर की शुरुआत में हाउस-वाइफ बनीं शिल्पा पूरे घर की जिम्मेदारी संभालते हुए नजर आती हैं। इस सबके बीच उनके स्कूल फ्रेंड्स रीयूनियन की प्लानिंग करते हैं। शिल्पा के हस्बैंड उन्हें जिम्मेदारियों का हवाला देते हुए इसे अटैंड करने की परमिशन नहीं देते।

इसके बाद शिल्पा बिना बताए अपने दोस्तों से मिलने दिल्ली निकल जाती हैं। यहां से वो एक दम बेधड़क, बेशर्म और बेपरवाह बन जाती हैं।