Type Here to Get Search Results !

पलोमा की डेब्यू फिल्म पर बोलीं पूनम ढिल्लों, बेटी को काबिलियत के दम पर फिल्म मिली

मुंबई। एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा ढिल्लों जल्द ही फिल्म ‘दोनों’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। बेटी की पहली फिल्म को लेकर पूनम काफी एक्साइटेड हैं। वहीं अब हाल ही में उन्होंने बेटी के डेब्यू और इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने अपना पक्ष रखा।

राजश्री अनप्लग्ड को दिए इंटरव्यू में पूनम ने अपनी बेटी की पहली फिल्म को लेकर कहा- मैं बहुत खुश हूं कि मेरी बेटी राजश्री बैनर के साथ अपनी शुरुआत करने जा रही है, लेकिन मैंने उनके साथ कभी भी काम नहीं किया है। मैं सूरज बड़जात्या जी को पर्सनल तौर पर नहीं जानती हूं। इसलिए मेरी बेटी के डेब्यू के लिए उन्हें बुलाने का कोई सवाल नहीं उठता है।