Type Here to Get Search Results !

10वी सीबीएसई नेशनल एरोबिक्स चैंपियनशिप में कार्मल कॉन्वेंट की बच्चियों ने लहराया परचम

अंडर 11,एवम अंडर 19 में जहाँ जीता गोल्ड मैडल,  वही अंडर 14 में जीता कांस्य पदक

नई दिल्ली। दिल्ली पब्लिक स्कूल नचाराम, हैदराबाद में आयोजित 10वीं सीबीएसई नेशनल एरोबिक्स चैंपियनशिप 2023-24 में कार्मल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बी.एच.ई.एल. की लड़कियों ने प्रिंसिपल सिसटर एन जॉइसी और कोच श्रीमती सीमा गुप्ता के मार्गदर्शन में स्कूल का नाम रोशन किया है। उक्त प्रतियोगिता में पूरे भारत से 93 स्कूलों ने भाग लिया, जिसमें कार्मल की लड़कियों अंडर-19, अंडर-14 और अंडर-11 टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया।अंडर-11 एवम अंडर -19 की बच्चियों ने स्वर्ण पदक एवम अंडर-14 ने कांस्य पदक जीता। 

अंडर-11 में कर्णिका त्रिपाठी ,भावी, लावण्या, दर्शिका, रिधिमा, सोनम,अनन्या एवम आद्या चतुर्वेदी सम्मलित हुई,वही अंडर 19 में अस्मि रघुवंशी, आर्या, अनूठी,दृष्टि, जेसिका, दिया,दर्शिका, एवम अन्वेषा ने भाग लिया,और अंडर-14 में दिशा ,अलीशा,मीमांसा, आशिता, आराध्या,आन्या,प्रगुण्य, ओशिन, एवम कनिष्क सम्मलित हुई,,इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल एवम पूरे कार्मेल परिवार ने विजेताओं को इस उपलब्धि पर बधाई दी है,,विजेता बच्चियां यूरो एशिया एरोबिक्स चैंपियनशिप कज़ाकिस्तान, एवम ओपन वर्ल्ड एरोबिक्स चैंपियनशिप मास्को के लिए भी क़वालीफाई कर लिया।

Tags