एमएलबी गर्ल्स स्कूल परिसर में आयोजित गरबा में उत्साह का माहौल
![]() |
| गरबा महोत्सव |
बेगमगंज। नवदुर्गा का पर्व लगते ही माता रानी के लिए पूजन पाठ एवं विशेष पूजन का आयोजन के साथ गरबा की धूम मची है। एमएलबी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान पर आदिशक्ति गरबा समिति द्वारा आयोजित गरबा महोत्सव में रंग बिरंगे लहंगे पहनकर दर्जनो महिलाएं एवं युवतियां बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं गरबा खेलने और सीखने को लेकर उत्साहित युवतियों का कहना है की ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए जिससे कि हमारी संस्कृति बची रहे, वहीं गरबा देखने वालों की भी भारी भीड़ उमड़ रही है।
मां दुर्गा की ओजपूर्ण आरती के बाद अभिव्यक्ति की सिग्नेचर ट्यून बजी। इसके बाद पूरा पंडाल डांडिया की खनक से गूंज उठा।
पार्टिसिपेंट्स ने अपने सर्कल में गरबा शुरू किया। किसी प्रतिभागी ने राजस्थानी जैकेट पहनी, तो कोई गुजराती ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आया। हर कोई नाचने- झूमने में मस्त था।
पहले दिन लोग अलग- अलग तरह के आउटफिट्स में दिखे। कोई काठियावाड़ी, तो कोई गुजराती आउटफिट्स में नजर आया। इस बार भी पार्टिसिपेंट्स में सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनने का क्रेज दिखा। कंटेस्टेंट्स ने सिर्फ काठियावाड़ी और ट्रेडिशनल आउट फिट्स ही नहीं, देश के हर कोने की वेशभूषा, आभूषण, संस्कृति के साथ रंग यहां बिखेरे।
आपको बता दें कि गरबा में कई तरह के ट्रेडिशनल अंदाज में लोग पहुंचे। इसके अलावा, कुछ ऐसे भी प्रतिभागी थे, जिन्होंने ड्रेस में एक्सपेरिमेंट किए।
