Type Here to Get Search Results !

रणथम्भौर एक्सप्रेस का भगत की कोठी स्टेशन तक विस्तार की अवधि बढ़ी

कोटा। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु कोटा होकर प्रतिदिन जाने वाली गाड़ी संख्या 12465/12466 इंदौर-जोधपुर-इंदौर रणथम्भौर एक्सप्रेस रेलसेवा का भगत की कोठी तक अस्थाई विस्तार अवधि को विस्तारित कर आगामी 31 दिसम्बर,2023 तक कर दिया गया है। 

गाड़ी संख्या 12465, इंदौर-जोधपुर रणथम्भौर एक्सप्रेस प्रतिदिन इंदौर से सुबह 06.00 बजे प्रस्थान कर जोधपुर स्टेशन रात 10.00 बजे आगमन एवं भगत की कोठी रात 10.20 बजे पहुँचगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12466, जोधपुर-इंदौर रणथम्भौर एक्सप्रेस जोधपुर की बजाय भगत की कोठी से सुबह 04.40 बजे प्रस्थान कर जोधपुर स्टेशन सुबह 04.50 बजे आगमन एवं रात 09.15 बजे इंदौर पहुँचगी।

इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक / जनसम्पर्क अधिकारी-कोटा रोहित मालवीय ने बताया कि सर्व-संबधित स्टेशनों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेन की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशन, एनटीईएस,रेल मदद 139 एवं ऑनलाइन प्राप्त कर यात्रा करे।