Type Here to Get Search Results !

ब्रेकअप डिस्कस करने पर कार्तिक ने सारा पर कसा तंज!

mumbai. सारा अली खान ने हाल ही में कॉफी विद करण 8 में बिना नाम लिए कार्तिक को डेट करने की बात कबूली थी। इसके बाद अब कार्तिक आर्यन ने एक इंटरव्यू में बिना सारा का नाम लिए उन पर तंज कसा है। कार्तिक ने कहा कि कोई रिश्ता क्यों खत्म हुआ ये पब्लिक प्लेटफॉर्म पर चर्चा का विषय नहीं होना चाहिए।

हाल ही में फिल्म कंपेनियन को दिए एक इंटरव्यू के दौरान कार्तिक आर्यन ने बताया है कि उन्हें अपने पुराने रिश्तों पर बात करना पसंद नहीं है। ना ही ये बताना पसंद है कि उनका ब्रेकअप क्यों हुआ था। कार्तिक ने कहा कि इंसान को साथ बिताए हुए समय और अपनी खुद की इज्जत करनी चाहिए।