Type Here to Get Search Results !

‘सिंघम अगेन’ में फिर दहाड़ेंगे अजय देवगन, रोहित शेट्टी ने कहा- बाजीराव सिंघम वापस आ गया है

mumbai.  अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आज यानी 21 नवंबर को सिंघम अगेन का एक नया पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में अजय देवगन दहाड़ते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म से अजय देवगन का ये पहला लुक रिलीज किया गया है। उन्होंने लिखा है- वह पराक्रमी है, वह शक्ति है, वह खतरा है, वह ताकत है, फिर दहाड़ेगा सिंघम!

वहीं रोहित शेट्टी ने अजय देवगन का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- शेर आतंक मचाता है, और जख्मी शेर तबाही! हर किसी का पसंदीदा पुलिस वाला, बाजीराव सिंघम वापस आ गया है! इससे पहले फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का लुक शेयर किया था। फिल्म 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज की जाएगी।