Type Here to Get Search Results !

भोपाल चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री: एमएसएमई पॉलिसी एवं सब्सिडी योजनाओं पर हुआ सफल सेमिनार

  • भोपाल के उद्यमियों को नई उद्योग स्थापना हेतु मिली महत्वपूर्ण जानकारी



भोपाल। भोपाल चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की बिजनेस स्किल डेवलपमेंट कमेटी द्वारा “एमएसएमई पॉलिसी एवं सब्सिडी योजनाएं” विषय पर एक सफल एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अर्पित पवार, असिस्टेंट डायरेक्टर उपस्थित रहे। उन्होंने मध्यप्रदेश शासन की विभिन्न एमएसएमई नीतियों, सब्सिडी योजनाओं एवं उद्योग स्थापना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को विस्तारपूर्वक साझा किया।

 

कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारियों एवं उद्यमियों ने सेमिनार को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम में 60 से अधिक व्यवसायियों एवं उद्योगपतियों ने भाग लिया तथा इसे भरपूर सराहना प्राप्त हुई।

गोविन्द गोयल अध्यक्ष ने कहा कि यह कार्यक्रम निश्चित रूप से भोपाल के व्यापारियों को नए उद्योग स्थापित करने के लिए प्रेरित करेगा तथा भोपाल के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
 


बिजनेस स्किल डेवलपमेंट कमेटी के चेयरमैन अमित कुमार जैन ने बताया कि चेंबर द्वारा भोपाल के व्यापारियों एवं उद्यमियों के कौशल विकास तथा शासन की नई योजनाओं की जानकारी हेतु निरंतर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
 


कार्यक्रम में ललित तातेड़ महामंत्री, अरविन्द जैन सुपारी, कमल पंजवानी, सुनील जैन जैनविन, अजय देवनानी सहित बीसीसीआई के अन्य डायरेक्टर्स एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन बिजनेस स्किल डेवलपमेंट कमेटी के सदस्य सचिन संगतानी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की सफलता में दिनेश बत्रा, नवीन अग्रवाल, मनोज नागरानी, एवं रामेश्वर अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।