Type Here to Get Search Results !

अयोध्या धाम में महंत श्री नित्य गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद विधायक शैलेंद्र जैन ने

सागर। विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने अयोध्या धाम पहुंचकर राम जन्म भूमि न्यास के महंत श्री नित्य गोपाल दास जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली । महाराज श्री ने भी बड़ी आत्मीयता से विधायक जैन एवं उनके साथियों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिला महामंत्री श्याम तिवारी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया,नगर मंडल अध्यक्ष विक्रम सोनी,वरिष्ठ भाजपा नेता नितिन बंटी शर्मा,वीरेंद्र सोनी,पप्पू व्यास,नरेंद्र सोनी उपस्थित थे।