Type Here to Get Search Results !

सीएम राइज स्कूल के विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण पर निकले

प्राचार्य ने सभी विद्यार्थी को किया रवाना

बेगमगंज। शासकीय सीएम राइज स्कूल के कक्षा 9वीं और 11वीं के सौ छात्र- छात्राएं एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए  बस द्वारा रवाना हुए जिन्हें प्राचार्य बीके सिंह चौहान द्वारा रवानागी दी गई।

छात्र छात्राओं को दल भ्रमण के लिए रवाना

आपको बता दें कि सीएम राइज स्कूल के  कक्षा 9  और कक्षा 11 के पचास पचास छात्र- छात्राएं व 15 शिक्षक- शिक्षिकाएं शैक्षणिक भ्रमण पर रीजनल साइंस सेंटर और मानव संग्रहालय भोपाल के लिए रवाना हुए। भ्रमण के प्रति छात्र-छात्राओं में बड़ा ही उत्साह नजर आया। छात्र-छात्राएं साइंस सेंटर जाकर उस जानकारी  से अवगत होंगे जो वह किताबों में पढ़ते रहे हैं साथ ही संग्रहालय भ्रमण करेंगे वहां की सभी जानकारियां उन्हें गाइड की जाएगी। विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के लिए इस प्रकार के आयोजन लगातार किए जाना चाहिए।