Type Here to Get Search Results !

मंत्रालय में शहीदों की स्मृति में मौन धारण

भोपाल। आज महात्मा गांधी के बलिदान दिवस एवं शहीदों की स्मृति में अधिकारी-कर्मचारियों ने मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में दो मिनट का मौन धारण किया। मुख्य सचिव,श्रीमती वीरा राणा ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, श्री विनोद कुमार, जे.एन. कंसोटिया, श्री एस.एन.मिश्रा, श्री मलय श्रीवास्तव, श्री मनु श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव, श्री संजीव कुमार झा, सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।