Type Here to Get Search Results !

तीसरे चरण के मतदान के पहले घबराई BJP, कई राज्यों में सूपड़ा साफ़ होने का डर

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले और दूसरे चरण में भारी नुक़सान के बाद BJP के लिये तीसरा चरण और भी भयावह होने जा रहा है। BJP को उम्मीद थी कि वो पहले और दूसरे चरण में निर्णायक बढ़त बना लेगी, लेकिन दांव उल्टे पड़ गये और BJP डेंजर ज़ोन में पहुँच गई।

▪️ लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे फेज के लिए 7 मई को 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 95 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होना है।

▪️ तीसरे चरण में गुजरात की 25 सीटों के अतिरिक्त कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 11, उत्तरप्रदेश की 10, मध्यप्रदेश की 9, छत्तीसगढ़ की 7, बिहार की 5, असम की 4, पश्चिम बंगाल की 4, दादर नगर हवेली की 2, गोवा की 2 और जम्मू कश्मीर की 1 सीट के लिए मतदान होना है।

▪️ तीसरे चरण की 95 सीटों में से वर्तमान में 82 सीटें BJP गठबंधन के पास है। BJP गठबंधन को इन सीटों पर बढ़त बनाने की कोई गुंजाइश ही नहीं बची है।

▪️ तीसरे चरण की सीटों में गुजरात की 26 में से 26 BJP के पास, मध्यप्रदेश की 9 में से 9 BJP के पास, बिहार की 5 में से 5 BJP गठबंधन के पास, छत्तीसगढ़ की 7 में से 6 BJP के पास, कर्नाटक की 14 में से 14 BJP के पास, महाराष्ट्र की 11 में से 9 BJP गठबंधन के पास और उत्तर प्रदेश की 10 में से 8 BJP के पास है।

▪️ तीसरे चरण की ग्राउंड रिपोर्ट पर नज़र डालें तो तीसरे चरण की 95 सीटों में से केवल 19 सीटों पर ही BJP गठबंधन मज़बूत दिख रहा है। 

▪️ तीसरे चरण की 95 सीटों में से 62 सीटों पर कांग्रेस गठबंधन बेहद मज़बूत स्थिति में है। 

▪️ तीसरे चरण की 14 सीटों पर क्षेत्रीय दल और अन्य निर्दलीय उम्मीदवार जीत दर्ज करा सकते हैं।

देखना दिलचस्प होगा कि पहले और दूसरे चरण में बुरी तरह से पिछड़ चुकी BJP तीसरे चरण के लिए क्या ख़ास रणनीति बनाकर चुनाव मैदान में उतरती है। अभी तो तीसरे चरण की 95 सीटों में से 76 सीटों पर BJP के हाथ ख़ाली ही नज़र आ रहे हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.