Type Here to Get Search Results !

कलेक्टर परिसर में लौटता हुआ शिकायतों की पेज माला पहनकर

गुहार लगाते हुए बोला मोहन यादव जी अब तो मुझे न्याय दे दो मैं चप्पल सर पर रखकर न्याय की भीख मांगता हूं

भ्रष्टाचार के खिलाफ 1000 शिकायती पेजों की माला पहन कर लौटते हुए एक आम आदमी पहुंचा कलेक्टर की जनसुनवाई मे

नीमच। प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ यु तो अलग-अलग तरह के कदम उठाए जा रहे हैं लेकिन नीमच जिले की जावद विधानसभा के ग्राम काकरिया तलाई से मुकेश प्रजापत नामक एक व्यक्ति पिछले 07 वर्षों से कलेक्टर कार्यालय के चक्कर काट रहा है। मजे की बात यह है की जनसुनवाई में हर बार आवेदन देने के बाद उसे मिलता है सिर्फ और सिर्फ एक आश्वासन। और इस आश्वासन की आस में जब वह अगली जनसुनवाई में फिर पहुंचता है तो फिर मिलता है उसे एक नया आश्वासन। आखिर पीड़ित व्यक्ति जिसने भ्रष्टाचार को अपने गांव से जड़ से खत्म करने के लिए मुहिम चलाई उसके अंतर्गत जब पानी सर से ऊपर गुज़र गया और उसकी शिकायतों को अधिकारी हल्के में लेते हुए कभी को उचित कार्यवाही नहीं कर पाए और लगातार चक्कर काट कर परेशान होते हुए मुकेश प्रजापति ने मंगलवार को जनसुनवाई में एक अनोखे अंदाज में देखा गया