Type Here to Get Search Results !

डॉ वीरेंद्र सिंह मटसेनिया बने संयुक्त सचिव

भोपाल। "मध्यप्रदेश क्षेत्रीय आर्थिक परिषद" (MPREA) दो दिवसीय 33वां अधिवेशन, अर्थशास्त्र अध्ययनशाला,देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय इंदौर में संपन्न हुआ।  इसमें "मध्यप्रदेश मैं जनजाति विकास" एवं "भारतीय निर्यात की वर्तमान स्थिति" दोनों विषयों पर चर्चा हेतु देश भर के अर्थशास्त्री एकत्रित हुए और  विस्तारपूर्वक विचारमंथन हुआ। तद्परांत एसोसिएशन की सामान्य परिषद् की बैठक हुई, जिसमें अगले सत्र हेतु नई कार्यकरणी का गठन किया गया।  जिसमें अर्थशास्त्र विभाग, डॉ हरि सिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर, के सहायक प्राध्यापक डॉ वीरेंद्र सिंह मटसेनिया को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया।  इस नियुक्ति पर अर्थशास्त्र विभाग के समस्त शिक्षकों एवं शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने बधाई दी है।