Type Here to Get Search Results !

विधान सभा बजट सत्र 2026 भाजपा द्वारा जनता को औकात दिखाने के लिए याद रखा जाएगा: उमंग सिंघार

  • मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की समाप्ति पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बयान, जनहित के मुद्दों पर सरकार के रवैए पर तीखा हमला

भोपाल। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि जब हमने विधानसभा में इंदौर में जहरीले पानी से 35 लोगों की मौत पर सवाल किया तो, जवाबदेही के बजाए, औकात याद दिलाई गई।




दरअसल नेता प्रतिपक्ष सिंघार शुक्रवार को विधानसभा का बजट सत्र समापन के बाद प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब हमने स्वच्छ जल जैसे विषय पर चर्चा के लिए अनुरोध किया तो सरकार ने विपक्ष के नेताओं को जनता से जुड़े मुद्दे पर सवाल करने पर औकात याद दिलाई।

जब हमने सीएजी रिपोर्ट में उजागर हुए भारी भ्रष्टाचार पर चर्चा की मांग की तो सरकार ने विपक्ष और जनता को औकात दिखाई।

आज प्रदेश पर 6 लाख करोड़ का कर्ज बढ़ चुका है। जनता जवाब चाहती है कि आखिर कर्ज लेकर सरकार क्यों घी पी रही है और नागरिकों से टैक्स वसूल कर उन कर्ज़ों को क्यों चुकाया जा रहा है?
तब सरकार से ना बजट पर चर्चा की गई और ना सही जानकारी दी गई।

चाहे सदन के अंदर हो या सदन के बाहर, सरकार और उससे जुड़े लोग हर रोज आम प्रदेशवासी को उसकी औकात याद दिला रहे हैं।


कोल परियोजना पर जवाब के बजाय सरकार ने झूठ फैलाया

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने संगीन आरोप लगाते कहा कि जब कांग्रेस विधायकदल ने सरकार से 2762 हेक्टेयर की धिरौली कोल परियोजना के विस्थापित आदिवासियों और सारे नियमों को ताख पर रख कर अदानी को जमीन देने का मुद्दा उठाया तो सरकार ने सदन और सदन के बाहर झूठ फैलाना शुरू कर दिया।


कांग्रेस विधायक दल ने जनता से जुडे मामले उठाए

चाहे वह इन्वेस्टर समित के नाम पर हुए विदेश दौरे की बात हो या भोपाल नगर निगम और भाजपा नेताओं द्वारा गौमाता की हत्या करने की बात हो, या लाड़ली बहनों का नाम स्कीम में ना जोड़े जाने का विषय हो, कॉंग्रेस विधायक दल ने प्रदेश की जनता के हर मुद्दे पर मुखर हो कर अपनी बात रखी और आगे भी उसी निष्ठा से रखते रहेंगे।

पक्ष और विपक्ष सरकार व दलों के हो सकते हैं, लेकिन एक जनप्रतिनिधि का धर्म केवल जनता की सेवा है। हमारा वास्तविक दायित्व निस्वार्थ भाव से जनता के हितों की रक्षा करना है, चाहे वह किसी भी दल, वर्ग या क्षेत्र से क्यों न हो। उन्होंने कहा कि मेरे लिए सदन एक मंदिर है और उसमें सर्वोपरि केवल जनता ही है।                                      

  सदन में परफार्म पर कांग्रेस विधायकों का भी आभार जताया                                                                                                                                                                       
कांग्रेस विधायक दल के सभी सदस्यों का हार्दिक धन्यवाद, जिन्होंने जनहित के मुद्दों को मजबूती से सदन में रखा। साथ ही, पक्ष के सभी माननीय विधायकों का भी आभार आशा है कि, हम सब दलगत सीमाओं से ऊपर उठकर प्रदेश की जनता की सेवा करते रहेंगे। 
दल कोई भी हो — हमारा लक्ष्य, हमारा ध्येय और हमारी प्रतिबद्धता सदैव जनहित ही होना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.