- विशेष पुलिस महानिदेशक ने सेवानिवृत्ति पर सभी को स्मृति चिन्ह भेंट करके क्लेम आर्डर भी सौंपे
भोपाल। पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह फरवरी में सेवानिवृत्त चार कर्मचारियों को विशेष पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार ने शुक्रवार को भावभीनी विदाई दी। वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी को प्लांट एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए और उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके विभिन्न स्वत्व (क्लेम) भुगतान के आदेश भी प्रदान किए गये।
नवीन पुलिस मुख्यालय भवन कांफ्रेंस हॉल में आयोजित विदाई समारोह में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेक शर्मा, उप पुलिस महानिरीक्षक तरूण नायक, श्रीमती किरणलता केरकेट्टा एवं अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित थे। इस अवसर पर सहायक पुलिस महानिरीक्षक सुश्री इरमीन शाह ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कार्यकाल पर प्रकाश डाला। विदाई समारोह में मौजूद अधिकारियों ने सेवानिवृत कर्मचारियों की मेहनत और लगन की सराहना की।


इनको दी गई आत्मीय विदाई और याद किया कार्यकाल को
पुलिस मुख्यालय से सेवानिवृत्त कार्यवाहक निरीक्षक पीटीआरआई उत्तम सिंह जाटव, सहायक उपनिरीक्षक महिला सुरक्षा शाखा वचन सिंह, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक विशेष शाखा भंवर लाल पंवार तथा प्रधान आरक्षक अपराध अनुंसधान विभाग शाखा वीरभान सिंह को पुलिस मुख्यालय परिवार ने शुक्रवार को भावभीनी विदाई दी। साथ ही उनके परिवारों को भविष्य के लिए शुभकामनएं दी ।

