बैठक 15 फरवरी को होने वाली महाशिवरात्रि के संबंध में चर्चा की गई। महाशिवरात्रि पर निकलने वाली शिव बारात के संबंध में आयोजन समिति ने बताया कि झिरिया मंदिर से श्रीशिवशंकर की बारात प्रारंभ होगी ,जोकि महादेवपुरा , बजरिया, कबीट चौराहा , गांधी बाजार , शिवालय चौक, गणेश मंदिर , सागरमल पुलिया से राजेन्द्र सिंह तोमर निवास से होकर वापस पुराना बस स्टैंड, बिजली घर , नया बस स्टैंड से महाराणा प्रताप मार्ग से वापस झिरिया मंदिर पहुंचेगी। इस बीच जगह-जगह स्वागत के साथ आरती उतारी जाएगी।
वहीं मुस्लिम धर्मालंबियों के विशेष त्यौहार रमजान शरीफ 18 फरवरी से प्रारंभ होंगे एवं ईद उल फितर 20-21 मार्च को होगी। अन्य त्यौहार 3 मार्च को होली , 31 मार्च को महावीर जयंती एवं 2 अप्रैल को हनुमान जयंती का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा । इस मौके पर हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह तोमर ने नगर की सड़कों किनारे फैले अतिक्रमण, आवारा पशुओं, अवैध पार्किंग से लेकर रात में नशेडियों के कारण होने वाली समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया। डॉ. तोमर की उठाई समस्याओं पर अधिकारियों ने समाधान का भरोसा दिलाया।
उपरोक्त त्योहारों के मद्देनजर समिति के सदस्यों के द्वारा नगर में दोनों समय पेयजल सप्लाई , साफ सफाई व्यवस्था एवं विद्युत व्यवस्था सुचारू ढंग से रखे जाने का प्रस्ताव रखा गया। जिसे अधिकारियों द्वारा सर्वसम्मति से पारित करते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र शर्मा को निर्देश दिए कि उपरोक्त त्यौहारों पर हर संभव व्यवस्था हो जाना चाहिए ।
इसके अतिरिक्त नगर से आवारा सुअरों को बाहर किए जाने एवं सड़कों पर अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों से हो रहे मार्ग अवरोध को सुचारु करने और शिव बारात में चल समारोह के दौरान शिवजी की झांकी के साथ डीजे व्यवस्थित ढंग से चलने का प्रस्ताव पारित किया गया। सदस्यों के अन्य सुझावों पर भी गौर करते हुए रमजान शरीफ में रात 11:30 तक चाय- नाश्ते की होटल खुलने का भी प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अतिरिक्त प्रस्तावों पर भी विचार विमर्श के उपरांत सहमति बनी।
