Type Here to Get Search Results !

भवानीमंडी के नून हॉस्पिटल में डायलिसिस सुविधाओं का विस्तार

  • नून हॉस्पिटल में  2 नई मशीनों का शुभारम्भ, अब 12 मशीनों से मिलेगी सेव

भवानीमंडी 
   नून हॉस्पिटल में डायलिसिस सुविधाओं का विस्तार करते हुए गुरुवार को दो नई हीमो डायलिसिस मशीनों का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ हॉस्पिटल के सीए मुदित गंभीर ने किया।




डायलिसिस मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने मशीनों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया। रजत सिटी हेल्थ केयर ग्रुप एवं अपेक्स किडनी केयर, मुंबई के संयुक्त प्रयासों से डायलिसिस विभाग का विस्तार किया गया। नई मशीनों के जुड़ने के बाद अब अस्पताल में कुल 12 हीमो डायलिसिस मशीनें संचालित होंगी।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मशीनों की बढ़ोतरी से न केवल भवानीमंडी बल्कि आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के मरीजों को भी बड़ी राहत मिलेगी। अब ऐसे मरीज, जो डायलिसिस के लिए बड़े शहरों का रुख करते थे, उन्हें स्थानीय स्तर पर ही राजस्थान सरकार की योजना के तहत निःशुल्क डायलिसिस सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

उल्लेखनीय है कि पिछले 9 वर्षों से नून हॉस्पिटल में अपेक्स किडनी केयर द्वारा 30 हजार से अधिक मरीजों को डायलिसिस सेवाएं प्रदान की जा चुकी हैं।

इस अवसर पर सीए मुदित गंभीर, अपेक्स किडनी केयर के डायलिसिस इंचार्ज युवराज सिंह, वीरेन्द्र सिंह, पवन सेन, मनीष शर्मा सहित अस्पताल स्टाफ मौजूद रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.