Type Here to Get Search Results !

शमशाबाद के जंगल में भेड़की का शिकार: अवैध हथियार समेत चार शिकारी पुलिस गिरफ्त में

  • शिकारियों को कोर्ट आर्डर से जेल भेजा गया, बिना लाइसेंसी दो भरमार बंदूकें जब्त 

विदिशा। शमशाबाद पुलिस ने रात में जंगल में अवैध शिकार कर रहे चार आरोपियों को हथियार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हिरण प्रजाति (भेड़की) के वन्य प्राणी के अवशेष, 2 अवैध बंदूक, मोटरसाइकिल बरामद की गई है।                                                                                                                                                   

                                                                                                                                                                               
  पुलिस के अनुसार घटना ग्राम रतवा, बरुआखार के बीच जंगल में तड़के करीब 4 बजे की है। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस टीम ग्राम रतवा के जंगल क्षेत्र से गुजर रही थी। इसी दौरान जंगल में तीन-चार लोग संदिग्ध अवस्था में नजर आए। पुलिस ने घेराबंदी कर पूछताछ की तो वे अवैध शिकार करते पाए गए।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से शिकार किए गए वन्य प्राणी के अवशेष और अवैध हथियार बरामद हुए। पुलिस ने मौके से उनकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली।

नगर निरीक्षक राजपाल सिंह जादौन ने बताया कि चारों आरोपियों लखन मोंगिया निवासी बरखेड़ा जागीर, अब्दुल खां निवासी बरुआखार, विमलेश निवासी रमपुरा और हरनाम सिंह राजपूत निवासी रतवा के खिलाफ पशु अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। मामले की जांच जारी है।

वन विभाग की जंगल गश्त फिर सवालों के घेरे में

विदिशा के जंगलों में अवैध इमारती लकड़ी की कटाई और अवैध शिकार की रोकथाम के लिए होने वाली वन विभाग की रात्रिकालीन जंगल गश्त फिर से सवालों के घेरे में है। ज्ञात हो कि लटेरी, सिरोंज इलाके से लकड़ी काटकर रातोंरात राजस्थान तक तस्करी के कई मामले सामने आ चुके हैं। इस इलाके में कई जगह जंगलों का सफाया हो चुका है। इसी तरह वन्य प्राणियों का शिकार पर रोकथाम नहीं लग पा रही है।

आरोपियों को कोर्ट आर्डर से जेल भेजा गया

अवैध शिकार के आरोप में गिरफ्तार चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद कोर्ट आर्डर से जेल भेज दिया गया है। वहीं शिकारियों के पास से दो भरमार बंदूक जब्त की गई हैं, जिनका लाइसेंस नहीं था। पुलिस की आगे की जांच जारी है।

-रोहित कासवानी, पुलिस अधीक्षक, जिला विदिशा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.