प्रदर्शन और पुÞतला दहन के मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पार्षद एडवोकेट राजेश यादव ने बताया कि भाजपा सरकार के बड़बोले नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा आदिवासियों के सर्वमान्य नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का अपमान करने एवं इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित जल से 35 लोगों की जान लेने वाले दोषी मंत्री एवं सेना की महिला अधिकारियों का अपमान करने वाले कैबिनेट मंत्री विजय शाह एवं छिंदवाड़ा में कप सीरप से दर्जनों मासूमों की जान लेने वाले स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला के खिलाफ नारेबाजी एवं प्रदर्शन किया गया। इसके बाद पुलिस को छकाते हुए अचानक तीनों मंत्रियों के कहीं से पुतले बुलवाकर कांग्रेसियों द्वारा नया बस स्टैंड चौराहे पर पुतला दहन किया गया।
ब्लाक अध्यक्ष ने तीनों मंत्रियों के इस्तीफे की मांग की
पुतला दहन से पहले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की नुक्कड़ सभा में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने मप्र सरकार की कथित आर्थिक बदहाली ओर प्रदेश पर बढ़ते कर्जे एवं तीनों मंत्रियों की विवादग्रस्त कार्यप्रणाली के खिलाफ संगीन आरोप लगाते हुए तीनों मंत्रियों के इस्तीफे की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि जनहित में कांग्रेस के प्रदर्शन आगे भी जारी रहेंगे। इस मौके पर संदीप विश्वकर्मा और राजेश यादव के साथ पवन दुबे, सगीर अली, जफर शाह, मनोज चौरसिया, चंद्रेश जैन, सौरभ शर्मा, प्रकाश पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल थे।
नगर पालिका फायर ब्रिगेड ने बुझाई पुतलों की आग
