- भोपाल में अखिल भारतीय राज्य चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी महासंघ की बैठक संपन्न
भोपाल। अखिल भारतीय राज्य चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी महासंघ ने देशभर में ग्रुप डी के खाली पडेÞ 1 करोड़ 44 लाख पदों को शीघ्र भरने के साथ ही आउटसोर्स पर रोक लगाकर अब तक भर्ती आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए आउटसोर्स आयोग बनाने की मांग की है। साथ ही अनसुनी पर आगामी 17 मार्च को देशव्यापी आंदोलन के तहत नई दिल्ली घेरने का अल्टीमेटम दिया है।

अखिल भारतीय राज्य चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी महासंघ की भोपाल में आयोजित बैठक में यह मुद्दा उठा। इसमें देश के लगभग सभी राज्यों के प्रतिनिधि उपस्थित हुए, जिसमें मुख्यत: राजस्थान से रामनारायण मीणा, चेन्नई से राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर के गणेशन, प्रदेश अध्यक्ष बीके मधुराम, बेंगलुरु के प्रदेश अध्यक्ष बीएम नटराजन, बनारस के उपाध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता, गुजरात से अरुण बावरिया, छत्तीसगढ़ से सुजान बिंदु, पंजाब से रणजीत सिंह राणा, उड़ीसा से ऋतिक बारी, आंध्र प्रदेश से वेंकट, उत्तराखंड से गोविंद सिंह नेगी के साथ-साथ कुछ राज्यों ने वीडियो के माध्यम से अपनी बात और अपनी सुझाव दिए।
राज्यों को भी केंद्र के समान आठवां वेतनमान की मांग
मीटिंग का मुख्य उद्देश्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की लगभग राज्यों में भर्ती बंद है एक करोड़ 44 लाख पद रिक्त है रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती की जाए, आठवां वेतनमान केंद्र के कर्मचारियों के समान राज्यों के कर्मचारी को समान रूप से दिया जाए। पुरानी पेंशन बहाल किया जाए, आउटसोर्स की भर्ती पूर्णत: बंद की जाकर जो आउट सोर्स के कर्मचारी है उनके नियमितीकरण के लिए आउटसोर्स आयोग का गठन हो। नियमित करने के नियम बनाए जाए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका को कोटवार आशा उषा कार्यकर्ता को सम्मानजनक कम से कम 30000 रुपए मासिक वेतन भुगतान किया जाए।
17 मार्च को नई दिल्ली में डी ग्रुप कर्मचारियों की रैली
महासंघ ने तय किया है कि मांगों को मनवाने के लिए आगामी 17 मार्च 2026 को पूरे देश के डी ग्रुप के कर्मचारी दिल्ली के रामलीला मैदान में एकत्रित होंगे और विशाल रैली एवं आम सभा करेंगे। साथ ही भारत सरकार की वित्त मंत्री सीतारमण को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस बारे में अखिल भारतीय राज्य चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री एवं लघु वेतन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने बताया कि भोपाल में आयोजित बैठक में मुख्य रूप से मध्य प्रदेश से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय दुबे जबलपुर, राष्ट्रीय सहायक महासचिव सुधीर भार्गव, लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राम कुंडल सेन आदि उपस्थित रहे।
