Type Here to Get Search Results !

किसानों के कल्याण हेतु विकसित नवाचारों को समर्पित होगा आईसीएआर का स्थापना दिवस

  • आईसीएआर–केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान, भोपाल का 51वां स्थापना दिवस 15–16 फरवरी 2026 को

भोपाल ।  केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान भोपाल द्वारा अपना 51वां स्थापना दिवस दिनांक 15–16 फरवरी 2026 को शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं स्मरणीय कार्यक्रमों की श्रृंखला के साथ मनाया जाएगा। यह आयोजन कृषि अभियांत्रिकी के क्षेत्र में संस्थान के उत्कृष्ट योगदान तथा किसानों के कल्याण हेतु विकसित नवाचारों को समर्पित होगा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, भारत सरकार, की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में ए. कंसाना, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, मध्य प्रदेश शासन पधारेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. एम. एल. जाट, सचिव, डीएआरई एवं महानिदेशक, आईसीएआर, नई दिल्ली द्वारा की जाएगी।

दो दिवसीय समारोह में विशिष्ट व्याख्यान, प्रगतिशील कृषकों का सम्मान, प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी, किसान संगोष्ठी, तकनीकी प्रदर्शन तथा शिक्षा, उद्योग एवं समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों के साथ संवाद आयोजित किए जाएंगे। साथ ही 16 फरवरी 2026 को अकादमिक–उद्योग संगोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा, जिसका उद्देश्य कृषि प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग एवं नवाचार को प्रोत्साहित करना है।