Type Here to Get Search Results !

शिवरात्रि पर 500 किन्नरों की घरवापसी और आचार्य महामंडलेश्वर की होगी घोषणा

  • भोपाल के किन्नर समागम में पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और जगद्गरू सहित एक हजार किन्नर शामिल होंगे

भोपाल । शिवरात्रि पर किन्नर समागम में करीब 500 कि न्नरों की घरवापसी के साथ ही किन्नर अखाडे के नए आचार्य महामंडलेश्वर की घोषणा होगी। इसमें देशभर से एक हजार किन्नर शामिल होंगे। 



यह जानकारी किन्नर समागम की तैयारियों में जुटीं किन्नर गुरू काजल ठाकुर ने बताया कि शिवरात्रि पर भोपाल में हो रहे किन्नर समागम में करीब 500 किन्नरों की घर वापसी होगी, जोकि प्रताड़ना और दूसरे कारणों से हिंदू धर्म को छोड़कर इस्लाम कबूल कर चुके थे। इनका शुद्धिकरण करके आवश्यक होने पर नवीन नामकरण भी किया जाएगा। इस किन्नर समागम में मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, मुंबई सहित देशभर से करीब एक हजार किन्नर शामिल होंगे। यह सभी सनातन हिंदू धर्म रक्षा का संकल्प लेकर गैर हिंदू हो चुके किन्नरों की घर वापसी करवाएंगे। 


पूर्व सांसद, विधायक और हिंदूवादी संगठन जुडे

किन्नर धर्म समागम में भाजपा की पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर के साथ ही देश के पहले किन्नर विधायक शबनम मौसी के साथ ही मुंबई से किन्नर जगद्गुरू हिमांगी सखी सहित बजरंगदल, विश्वहिंदू परिषद, बजरंग सेना और भगवा पार्टी के प्रतिनिधि शामिल होंगे। कई मठों के प्रतिनिधि भी आ रहे हैं। इन सबकी उपस्थिति में किन्नर समागम में धर्म रक्षा का सामूहिक संकल्प भी लिया जाएगा। 



नए आचार्य महामंडलेश्वर की होगी घोषणा

किन्नर अखाड़ा के संस्थापक ऋषि अजय दास ने बताया कि किन्नर अखाडे के नए आचार्य महामंडलेश्वर का नाम घोषित होकर आरोहण होगा, क्योंकि पूर्व महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी अयोग्य घोषित होकर पद से हटाए जा चुके हैं। ऐसे में किन्नर अखाडे के नए महामंडलेश्वर का चयन करके नाम की घोषणा होकर पदावरोहण होगा। फिलहाल किन्नर शंकराचार्य के नाम की घोषणा स्थगित की गई है, जिसके बारे में धार्मिक प्रक्रिया के तहत चयन हेतु विचार करके जल्द ही घोषणा की जाएगी। 


नए महामंडलेश्वर की घोषणा और होगी घरवापसी

किन्नर समागम में करीब 500 किन्नरों की घरवापसी के साथ ही आचार्य महामंडलेश्वर की घोषणा होगी। इसमें पूर्व सांसद, पूर्व विधायक सहित देशभर से एक हजार से ज्यादा किन्नर अपने गुरूओं के साथ शामिल होकर सनातन हिंदू धर्म रक्षा का संकल्प लेंगे। 

-ऋषि अजय दास, संस्थापक, किन्नर अखाड़ा                                                                                                                                                                                                                                                                               ----------------------- ---------------------------------------------------------------------------   

हाजी सुरैया नायक ने कहा-निकालेंगी चुनरी यात्रा

मंगलवारा की किन्नर गुरू हाजी सुरैया नायक ने बदलते हालात के मद्देनजर सर्वधर्म समभाव के लिए चुनरी यात्रा निकालने की घोषणा की है। सुरैया नायक के अनुसार सोमवार यानि 16 फरवरी 2026 को मंगलवारा से पीरगेट तक चुनरी यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें भोपाल सहित आसपास के किन्नर शामिल होंगे। वहीं सुरैया नायक ने यह भी बताया कि शनिवार शाम को जहांगीराबाद में किन्नरों की बड़ी मीटिंग हुई, जिसमें सबको एक साथ रहने पर जोर दिया गया है। इस मीटिंग में भोपाल के साथ ही अन्य स्थानों के भी किन्नरों ने शिरकत की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.