Type Here to Get Search Results !

महाशिवरात्रि पर देश के पहले किन्नर शंकराचार्य के साथ ही भोपाल की काजल ठाकुर सहित जगद्गुरू और महामंडलेश्वर की घोषणा

  • धर्मांतरित होने वालों की घर वापसी के विशाल आयोजन की तैयारी में जुटे नए किन्नर धर्माचार्य

  • किन्नरों की घरवापसी के लिए देश के कोने-कोने में जाएंगे किन्नर धर्माचार्य और उनके प्रतिनिधि



भोपाल।  
महाशिवरात्रि पर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित विशाल किन्नर समागम में देश के पहले किन्नर शंकराचार्य हिमांगी सखी का पट्टाभिषेक किया गया। इसके साथ ही भोपाल की किन्नर गुरू काजल ठाकुर सहित किन्नर महामंडलेश्वर और जगद्गुरू घोषित किए, जिन्होंने देश के कोने-कोने में जाकर धर्मांतरित हो चुके किन्नरों की घर वापसी और धर्मरक्षा का सकंल्प लिया।
 


किन्नर अखाड़ा के संस्थापक ऋषि अजय दास और भोपाल की किन्नर गुरू काजल ठाकुर के समन्वित प्रयासों से भोपाल में आयोजित किन्नर समागम में भगवा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाकांत शुक्ला, प्रदेशाध्यक्ष शिवकुमार भार्गव, आरएस खालसा, संत श्री सत्यानंद स्वामी महाराज सहित विभिन्न राज्यों से आए किन्नर समुदाय के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसमें देशभर से किन्नरों की टोलियां नाचते-गाते पहुंची और शामिल हुर्इं।

कथावाचक हिमांगी सखी बनी पुष्कर पीठ की शंकराचार्य

राजस्थान के पुष्कर तीर्थस्थल को पीठ मानते हुए देश की पहली किन्नर शंकराचार्य के रूप में मुंबई की कथावाचाक किन्नर हिमांगी सखी का पट्टाभिषेक किया गया। वहीं वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भोपाल की किन्नर गुरू काजल ठाकुर सहित जगदगुरू और महामंडलेश्वरों की भी घोषणा की गई। किन्नर परंपरा के अंतर्गत जगतगुरु और महामंडलेश्वर सहित महंतों की घोषणा करते हुए जगतगुरु पद पर काजल ठाकुर (भोपाल), तनीषा सनातनी (जयपुर), संजना (भोपाल) एवं संचिता (महाराष्ट्र) घोषित की गई। इसी के साथ रानी ठाकुर, माही सनातनी, सरिता भार्गव, मंजू यादव, प्रभा पटेल, नकुशा, पलपल गुरु उज्जैन सहित अन्य को महामंडलेश्वर पद से अलंकृत किया गया।

किन्नर धर्मगुरूओं ने लिया सनातन धर्म रक्षा का संकल्प

इस अवसर पर मंच से शंकराचार्य, महामंडलेश्वर और जगदगुरू की उपाधि के बाद किन्नर गुरु काजल ठाकुर आदि ने सनातन धर्म रक्षा का संकल्प लेते कहा कि धर्मांतरण करवाने वाले मुस्लिम किन्नरों की काली करतूतों का खुलासा करने के साथ ही प्रताड़ित किन्नरों को सामने लाकर घर वापसी करवाई जाएगी। इसके लिए किन्नरों की टोलियां गांव-गांव और शहर-शहर घूमेंगी। इस अवसर पर ऋषि अजय दास और किन्नर महामंडलेश्वर काजल ठाकुर ने देशभर में घर वापसी का अभियान चलाने और धर्म रक्षा का संकल्प सारे किन्नरों और प्रमुखों को दिलाया।

अभूतपूर्व समागम, भगवामय हो गया था आयोजन स्थल


लालघाटी के पास किन्नर समागम स्थल पर प्रदेश और देश से आने वाली किन्नरों की टोलियां नाचते-गाते पहुंचीं। खास यही कि किन्नरों की टोलियां भगवा और पीले वस्त्रों में ही थे, जिससे पूरा आयोजन स्थल भगवामय हो गया था। मंच पर मंत्रोच्चार के बीच धर्मांतरित किन्नरों की घर वापसी की घोषणा की गई। इसके साथ ही घर वापसी करने वाले किन्नरों के पुराने हिंदू नाम जीवित किए गए। साथ ही घर वापसी करने वाले किन्नरों की की सुरक्षा और जीवन यापन के लिए भी भरोसा दिलाया गया।



मुस्लिम किन्नरों की संपत्ति और संपर्कों की जांच की मांग

किन्नर समागम में यह मांग भी की गई कि भोपाल की हाजी सुरैया नायक (असली नाम- रशीद वल्द अब्दुल खान, मूल निवासी भोपाल)और इंदौर की पायल गुरू (असली नाम-नईम अंसारी, मूल निवासी मालेगांव, महाराष्ट्र) के पाकिस्तान और बंगलादेश से संपर्कों की जांच की जाए। इनके आधार कार्ड अलग-अलग नामों से बनवाए गए हैं, जबकि पैन कार्ड में भी गड़बड़ी की गई है। इनकी संपत्ति और संपत्ति के वारिससों की जांच की जाए। कई बंगलादेशी नकली किन्नर बनकर भोपाल और इंदौर में हिंदू घरो से जबरन नेग वसूली करके पैसा बंगलादेश और पाकिस्तान भेजते हैं।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.