
रैली की शुरुआत मां कर्मा देवी पलकमती मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके बाद रैली पलकमती से प्रारंभ होकर कृषि उपज मंडी, शासकीय कॉलेज के सामने, चुरक्का, थाना परिसर के सामने, नया बस स्टैंड, महाराणा प्रताप रोड, गांधी बाजार, गणेश मंदिर, सागरमल की पुलिया से होती हुई खिरिया नारायण दास मोहल्ला पहुंची। इसके बाद रैली पुराना बस स्टैंड, फर्सी रोड, हदाईपुर, श्याम नगर और रामनगर होते हुए पुनः मां कर्मा देवी पलकमती मंदिर पहुंची, जहां रैली का समापन किया गया। इस मौके पर सामाजिक एकता के साथ ही हिंदू एकजुटता का आव्हान कमल साहू ने किया। रैली में कमल साहू के साथ भोलेनाथ साहू, राजू साहू, पार्षद महेश साहू, मुकेश साहू, अरविंद साहू, रामगोपाल साहू, ओमकार साहू, प्रदीप मोदी, राधेलाल साहू, संतोष साहू एडवोकेट, भगवानदास साहू, राजेश साहू किराना, चेतराम साहू, शोभाराम साहू, मनोज साहू और हरि साहू आदि शामिल थे।

रैली के समापन पर समाज के पदाधिकारियों ने सभी स्वजातीय बंधुओं से अगले दिन आयोजित होने वाले चल समारोह एवं जयंती महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया। इस अवसर पर भव्य वाहन रैली में बड़ी संख्या में साहू समाज के युवा साथियों सहित समाजजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए, जिससे पूरे नगर में उत्सव का माहौल बना रहा।