Type Here to Get Search Results !

स्कूल जाने वाले बच्चों को दिए प्रमाणपत्र: बेगमगंज में विद्यारंभ एजुकेशन सेरेमनी कार्यक्रम संपन्न हुआ

बेगमगंज। एकीकृत बाल विकास परियोजना बेगमगंज अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में 5 से 6 वर्ष के बच्चे, जिनका स्कूलों में प्रवेश होना है ऐसे बच्चों को कार्यक्रम में आमंत्रित कर विद्या आरंभ एजुकेशन सेरेमनी कार्यक्रम संपन्न किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर प्रारंभ किया गया। आंगनवाड़ी स्तर पर ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव, स्कूल शिक्षक एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका उपस्थित रही।



कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्र से 5 से 6 वर्ष के समस्त बच्चों को स्कूल में स्थानांतरित कर शिक्षा के सुदृणीकरण तथा बच्चों एवं पालकों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना है। प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती संगीता ठाकुर द्वारा विद्यारंभ एजुकेशन सेरेमनी कार्यक्रम का महत्व बताते हुए कहा गया कि इससे न केवल बच्चे शिक्षा के लिए प्रोत्साहित होंगे बल्कि बच्चों के पालक भी प्रोत्साहित होंगे शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है तथा शिक्षा के बिना मनुष्य की कल्पना कुछ भी नहीं है। इसलिए माता-पिता का प्रथम कर्तव्य है कि अपनी बच्चों की शिक्षा पर पूरा ध्यान दें। बाल्यावस्था एक महत्वपूर्ण पड़ाव है जहां पर शिक्षा का महत्व अच्छी तरह से बच्चों को समझाया जा सकता है।

सेक्टर पर्यवेक्षक द्वारा विद्या आरंभ कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र में अध्यनरत 5 से 6 वर्ष के बच्चे जो की स्कूल में प्रवेश करने वाले हैं ऐसे बच्चों को प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती संगीता ठाकुर, सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती रचना राजपूत, श्रीमती अनिता बाथरे सहित प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।