- पुस्तक बैंक के संचालन हेतु श्रीमती अर्चना दवे और लीना शर्मा नोडल अधिकारी नियुक्त
- संजय गांधी उद्यान में 1 अप्रैल से 5 अप्रैल तक दोपहर 12 से शाम 8 बजे तक लगेगा पुस्तक मेला
- कलेक्टर की अपील: पालक व विद्यार्थी पुस्तक मेले का लाभ लें, पुरानी किताबें करें दान
मंदसौर। मंदसौर में 1 अप्रैल 2026 से 5 अप्रैल 2026 तक पं. मदनलाल जोशी सभागार (संजय गांधी उद्यान) मंदसौर में पुस्तक मेले का आयोजन हो रहा है। इस मेले के अंतर्गत पुस्तक बैंक की स्थापना की जाएगी, जिसके माध्यम से पुरानी एवं अनुपयोगी पुस्तकों का संग्रहण एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को वितरण किया जाएगा।

पुस्तक मेले की तैयारियों का मंगलवार को मंदसौर कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने अघिकारियों के साथ निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मेले का शुभारंभ 1 अप्रैल को दोपहर 12:00 बजे किया जाएगा तथा प्रतिदिन यह मेला दोपहर 12:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक आमजन के लिए खुला रहेगा। उल्लेखनीय है कि पुस्तक संग्रहण एवं वितरण की यह प्रक्रिया पुस्तक मेले की समाप्ति के बाद भी निरंतर जारी रहेगी।
पुस्तक बैंक के नोडल अधिकारी बने अर्चना दवे और लीना शर्मा
ज्ञात हो कि पुस्तक बैंक के संचालन हेतु श्रीमती अर्चना दवे को नोडल अधिकारी (मोबाइल नंबर: 9203308852) तथा श्रीमती लीना शर्मा को सहयोगी (मोबाइल नंबर: 8269907564) के रूप में नियुक्त किया गया है। नियुक्त प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, मंदसौर में बच्चों एवं अभिभावकों द्वारा जमा कराई जा रही पुरानी पुस्तकों का संग्रहण करेंगे तथा उन्हें कक्षावार एवं विषयवार व्यवस्थित रूप से सूचीबद्ध करेंगे। इसके साथ ही जो विद्यार्थी एवं अभिभावक इन पुस्तकों को प्राप्त करना चाहते हैं, उनसे आवेदन लेकर पात्रतानुसार पुस्तकों का वितरण किया जाएगा।
जिला शिक्षा अधिकारी टेरेसा मिंज ने की पुस्तकें दान करने की अपील
जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री टेरेसा मिंज ने सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी पुरानी एवं उपयोगी पुस्तकों को पुस्तक बैंक में जमा कराकर इस सराहनीय पहल में सहयोग प्रदान करें, ताकि जरूरतमंद विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध हो सके।
एमपी बोर्ड, सीबीएसई, एनसीईआरटी की पुस्तकों सहित कापियां मिलेंगी
मेले में विभिन्न पुस्तक विक्रेताओं के माध्यम से सभी प्रकार की शैक्षणिक पुस्तकें एवं कॉपियां उपलब्ध रहेंगी। इसमें एमपी बोर्ड, सीबीएसई एवं एनसीईआरटी पाठ्यक्रम की पुस्तकें शामिल होंगी। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों के लिए स्कूल बैग, यूनिफॉर्म एवं अन्य आवश्यक सामग्री भी उचित दरों पर उपलब्ध कराई जाएगी।
पुस्तक मेले में 15 से 30 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी
नए शैक्षणिक सत्र को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को सुविधाजनक एवं कम दरों पर पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में 15 प्रतिशत से लेकर 30 प्रतिशत तक की छूट भी दी जाएगी। जिले के अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अपील की है कि पुस्तक मेले का अधिक से अधिक लाभ लें। साथ ही, जो विद्यार्थी नई कक्षा में प्रवेश कर चुके हैं, वे अपनी पुरानी पुस्तकें एवं अध्ययन सामग्री मेले में स्थापित पुस्तक बैंक स्टॉल पर दान करें, जिससे अन्य जरूरतमंद विद्यार्थियों को सहायता मिल सके।
-अदिती गर्ग, कलेक्टर, मंदसौर