Type Here to Get Search Results !

ओडिशा में सड़क हादसा: रोटी कमाने गए डिकेन के युवक की दर्दनाक मृत्यु, डंपर ने ली जान

ओडीशा/ डीकेन (नीमच, मध्य प्रदेश)। नगर के नई आबादी (दाता) डीकेन निवासी राहुल पिता बद्री लाल मेघवाल के साथ ओडिशा में एक भीषण सड़क हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है।



मिली जानकारी के अनुसार, नीमच जिले के डीकेन निवासी राहुल अपने साथियों के साथ ओड़ीशा में रतनगढ़ के व्यापारी के साथ कंबल बेचने के व्यवसाय के सिलसिले में गए हुए थे। वही उनके साथ एक हृदयविदारक घटना सुबह लगभग 5:30 बजे की बताई जा रही है। चश्मदीदों के अनुसार, राहुल अपने कमरे के सामने खड़ी मोटरसाइकिल पर सामान बांध रहे थे, तभी तेज गति से आ रहे एक अनियंत्रित डंपर ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर राहुल के ऊपर से गुजर गया।


हादसा होते ही मौके पर ही दम तोड़ा

इस भीषण दुर्घटना में राहुल की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई। घटना के बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई है। जैसे ही यह खबर राहुल के गृह नगर डीकेन पहुँची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।