- सागर में यूथ सर्विसेस रोटरी क्लब आफ सागर के द्वारा 113वां साप्ताहिक नि:शुल्क शतरंज प्रशिक्षण संपन्न
सागर। यूथ सर्विसेस रोटरी क्लब सागर के द्वारा आयोजित नि:शुल्क शतरंज प्रशिक्षण के मुख्य अतिथि यूथ सर्विसेज सीहोरा पूर्व रामबावू सिंह गौर ने कहा कि शतरंज से दिमाग तेज होता है और हर बच्चें को इसमें हर हफ्ते भाग लेना चाहिए। गौर ने कहा कि लगातार ट्रेनिंग लें, ताकि सफलता की राह पर आगे बढ़ते रहें।

इस बारे में यूथ सर्विसेस, रोटरी क्लब सागर के चेयरमैन रोटेरियन वीनू शमशेर जंग बहादुर राणा एडवोकेट ने बताया कि 15 मार्च 2026 दिन रविवार को शतरंज का 113वां प्रशिक्षण यूथ सर्विसेज द्वारा सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक कांची रेस्टोरेंट सिविल लाइन सागर में दिया गया। प्रशिक्षक आर्बिटर इंजीनियर अंकुर सिंह लोधी ने सभी बच्चों को डिटेल जानकारी देने के साथ ही प्रशिक्षण दिया।
यह प्रशिक्षण यूथ सर्विसेज चैयरमैन रोटेरियन वीनू शमशेर जंग बहादुर राणा एडवोकेट, रोहित अभितास, विकेश जैन, मोनिका सोनी की उपस्थिति में दिया गया। इस प्रशिक्षण में 12 बच्चों ने सहभागिता की। यह प्रशिक्षण हर रविवार को सुबह 9 से 11 बजे तक नि:शुल्क कांची रेस्टोरेंट सिविल लाइन सागर में दिया जाता है।