Type Here to Get Search Results !

धार पुलिस की बड़ी कामयाबी: इनकम टैक्स अधिकारी बनकर घर में घुसे और डेढ़ करोड़ के गहने और नगदी लूटकर फरार होने वाले गिरफ्तार

  • धार जिला पुलिस के साथ खंडवा और शाजापुर की पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज मिलान करने के साथ ही संदिग्धों की छानबीन में रात-दिन एक कर दिया और आखिरकार वारदात का खुलासा करने में मिली सफलता

बाग (धार)। बाग में 13 मार्च को ठेकेदार राजकुमार मालवी के घर आईटी आॅफिसर बन सोने के आभूषण और नगदी लूट ले जाने की घटना का पुलिस ने तीन दिन में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चार आरोपी अभी फरार है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं।




इसका खुलासा पुलिस अधीक्षक धार मयंक अवस्थी ने मीडिया के समक्ष सोमवार को किया। साथ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार विजय डावर, नगर पुलिस अधीक्षक धार सुजावल जग्गा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुक्षी सुनिल गुप्ता, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ब्रजेश मालवीय, जिलें के थाना प्रभारियों व सायबर सेल धार टीम थी। इसमें सराहनीय भूमिका निबाहने वालों में थाना प्रभारी बाग निरीक्षक कैलाश चौहान, थाना प्रभारी सेक्टर 01 निरीक्षक ओपी अहीर, थाना प्रभारी पीथमपुर निरीक्षक सुनिल शर्मा, थाना प्रभारी टाण्डा निरीक्षक संजय रावत, थाना प्रभारी कुक्षी निरीक्षक राजेश यादव, थाना प्रभारी मनावर निरीक्षक ईश्वरसिंह चौहान, थाना प्रभारी राजगढ़ निरीक्षक समीर पाटीदार, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह चौहान, थाना प्रभारी सागौर उप निरीक्षक प्रकाश सरोदे, उप निरीक्षक तोसीफ अली, उप निरीक्षक भुपेन्द्र खरतिया व सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक प्रशांत गुंजाल, सायबर सेल धार टीम के प्रधान आरक्षक सर्वेशसिंह सोलंकी, आरक्षक प्रशांत सिंह चौहान, आरक्षक रोहित नरगावे, आरक्षक दिलिप यादव, आरक्षक मनीष पाल, आरक्षक शुभम सिंह जादौन के साथ ही जिला शाजापुर थाना बेरछा टीम थाना प्रभारी निरीद्वाक भरतसिंह किरार, सहायक उप निरीक्षक रघुनाथनसिंह राठौर, प्रधान आरक्षक हेमेन्द्र सोलंकी, प्रधान आरक्षक पिंकु यादव, प्रधान आरक्षक रामपाल राठौड, आर. शैलेन्द्र तोमर, थाना मक्सी से प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, प्रधान आरक्षक रामेश्वर जाटव, आरक्षक चन्द्र शेखर थाना मक्सी पुलिस टीम खण्डवा का विशेष योगदान रहा है।

खंडवा में समान घटनाक्रम से पुलिस की जांच को मिली दिशा

पुलिस अधीक्षक के अनुसार निकटवर्ती जिले खंडवा में भी इसी प्रकार की वारदात में भी यही 10 आरोपी शामिल थे। इनसे पूछताछ के बाद खंडवा से लूटी गई बंदूक और 60 हजार रुपए बरामद हो गए हैं। वहीं खंडवा जिला के बाग में लूटे गए गहने और नगदी मिलाकर 1.35 करोड रुपए के सामान के साथ ही आर्टिगा वाहन बरामद किया गया है। इस वारदात का मुख्य मास्टर माइंड शहजाद खान, निवासी बेरछा थाना है।




खंडवा और धार जिले के सीसीटीवी फुटेज मिलान से मिला सुराग

धार पुलिस ने बीते 12 मार्च 2026 को ग्राम पामाखेड़ी थाना नर्मदानगर जिला खण्डवा में भी मिलती-जुलती वारदात होने की जानकारी मिलने के बाद दोनों जिलो के सीसीटीवी फुटेज का मिलान किया गया। इसमें घटना में प्रयोग की गई स्कार्पियों के सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाकर तलाशी तेज की गई।

महीनों से बन रही थी लूट की योजना, आसार शिकार की रैकी की

पुलिस जांच मे पता चला कि देवास निवासी नरसिंह बघेल जो मूलरुप से डही का रहने वाला हैं, जो कि अपराधिक प्रवृत्ति का होकर बाग, मनावर में लगातार आना-जाना करता रहता था। इसी दौरान उसकी दोस्ती दिनेश पिता रुखड़िया निवासी मनावर व रमेश मोरी निवासी बाग से हो गई। उसने अपने साथियों का प्लान दोनो को बताया और इस क्षेत्र में रहने वाले व्यवसायियों की जानकारी देने के लिये बोला। इस पर दिनेश के द्वारा अपने साथी आबिद और अय्युब से बात की। तय किया गया कि नकली इनकम टैक्स, सीबीआई पुलिस की टीम बनाकर रेड डालकर वास्तव में डकैती की घटना करेंगे। इसमें पीड़ित इसकी सूचना डर के कारण किसी को नही देगा, जिससे हमे बड़ा फायदा होगा। हम लोग अपने क्षेत्र में ऐसे पैसे वाले लोगो की जानकारी नरसिंह को देंगे। दिनेश ने अपने साथी अय्युब शाह निवासी मनावर व आबिद पेंटर निवासी बाग के माध्यम से फरियादी राजकुमार मालवीय के घर सोना एवं पैसा होने की जानकारी नरसिंह ओर दिलीप को दी। इसके बाद नरसिहं द्वारा अपने साथी शहजाद को यह सारी डिटेल जानकारी दी गई। शहजाद ने प्लानिंग कर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर नकली इनकम टैक्स अधिकारी बनकर राजकुमार मालवी ठेकेदार के घर लूट की थी।


                                                                                                                                                                                                                       घटना में शामिल गिरफ्तार किए गए 8 गिरफ्तार और 6 फरार

01-शहजाद पिता रोशन खान, जाति मुसलमान, उम्र 35 साल, निवासी मकान नंबर-123, ग्राम बिरगोद, थाना बेरछा, जिला शाजापुर

02-नरसिंह पिता भलिया बघेल, जाति भिलाला, उम्र 37 साल, निवासी 115 ओम साई विहार कॉलोनी, थाना औद्योगिक क्षेत्र, जिला देवास

03-दिलीप पिता रामचंद्र अहिरवार उम्र 45 साल निवासी हरिजन मोहल्ला ग्राम झोकर, थाना मक्सी, जिला शाजापुर

04-राजा उर्फ अब्दुल गफ़्फार पिता अब्दुल हमीद खान, उम्र 32 साल निवासी नागझिरी सांवेर, थाना सोनकच्छ, जिला देवास

05-दिनेश पिता रुखड़िया वास्केल, उम्र 43 साल, जाति भिलाला निवासी भिलटपुरा, थाना मनावर, जिला धार

06-आबिद पिता मुबारिक शाह, जाति मुसलमान, उम्र 64 साल, निवासी नागेश्वर मंदिर के पास, बायपास रोड, बाग, जिला धार

07-अय्यूब शाह पिता निजामुद्दीन शाह, जाति मुसलमान, उम्र 56 साल निवासी वार्ड नंबर-2, लेंडीपुरा मनावर, जिला धार

08-रमेश पिता गजरिया मोरी, जाति भिलाला, उम्र 32 साल, निवासी ग्रिड के सामने, ग्राम भमोरी, थाना बाग, जिला धार

09-संजय उर्फ संजीव उर्फ पंडित पिता चंद्र प्रकाश शर्मा, निवासी औरई जिला जालौन, उत्तरप्रदेश (फरार)

10-इकबाल पिता इशाक खान, निवासी मालीखेडी, जिला शाजापुर (फरार)

11-अब्दुल निसार पिता अब्दुल सत्तार खान, निवासी शाजापुर (फरार)

12-तन्मय उर्फ साहिल पिता दिलीप ठाकुर, उम्र 26 साल, निवासी एयरपोर्ट रोड़ इन्दौर, हाल-मुकाम बैरछा, जिला शाजापुर (फरार)

13-मुरलीधर उर्फ आकाश उर्फ दादू पिता रामकिशन, निवासी शांतिनगर नानाखेडा, उज्जैन(फरार)

14-रंजीत पिता ग्यारसिया, निवासी ग्राम बैरछा, जिला शाजापुर (फरार)



ऐसे की थी लूटपाट- इनकम टैक्स अधिकारी बनकर आए और घर में घुसकर बंधक बनाने के बाद की लूट

बीते शुक्रवार 13 मार्च 2026 को बाग में दिन दहाडे बदमाश खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताकर घर में घुस गए और जांच के नाम पर परिवार को बंधक बनाकर 50 तोला सोने के जेवर चार लाख रुपए नकदी व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। फरियादी बाग निवासी राजकुमार मालवीय ठेकेदार के घर पांच लोग इनकम टैक्स अधिकारी बनकर पहुंचे काले रंग की बगैर नंबर वाली स्कॉर्पियो कार घर के आगे नजदीक खड़ी की। फिर राजकुमार मालवी के घर का दरवाजा खटखटाया, जिस पर उनकी पत्नी ने दरवाजा खोला। बदमाशों ने बोला हम इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से है और घर में घुसते ही जांच करने की बात कही और कुछ देर फाइलें इधर उधर करते रहे इसके बाद बदमाशों ने अलमारी की चाबियां मांगी। राजकुमार मालवीय उनकी पत्नी ने चाबियां दें दी और अलमारी खोल कर उसमें रखे गहने निकाल कर रजिस्टर में दर्ज करने का नाटक किया और रख लिए। Ñफिर दूसरी मंजिल कि तलाशी लेना कह कर राजकुमार मालवी और उनकी पत्नी को कमरे में बंद कर दिया। घर में काम करने वाली एक महिला को भी कमरे में बंद कर दिया। आरोपियों ने जांच के नाम पर पचास तोला सोने के जेवर, चार लाख रुपए नकदी व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। लूटपाट के बाद आरोपियों ने घर के बाहर से ताला लगा गए गए थे।


आठ आरोपियों को पकड़ने के बाद बाकी आरोपियों की तलाश जारी

आरोपियों ने खंडवा जिले में वारदात के बाद धार जिले के बाग में वारदात की थी, जिसका खुलासा करते हुए 8 आरोपियों को पकड़ा गया है। बाकी 6 आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं। गिरफ्तार आरोपियों से 1.35 करोड़ का सामान भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है।

-मयंक अवस्थी,
पुलिस अधीक्षक, जिला धार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.