- भारतीय संस्कृति के प्रेरणादायक व्यक्तित्व एवं असुरों का संहार कर धरती पर रामराज्य का आदर्श स्थापित करने वाले मयार्दा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव गायत्री शक्तिपीठ, महाराणा प्रताप नगर में यज्ञ, दीक्षा, विद्यारंभ, पुंसवन सहित अनेक संस्कार के साथ संपन्न
भोपाल। नवरात्रि अनुष्ठान की पूणार्हुति के अवसर पर गायत्री परिवार के साधक कार्यकतार्ओं द्वारा 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के साथ श्रीराम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।

संस्था के संगठन जिला समन्वयक प्रभारी रमेश नागर ने बताया कि प्रात: 9 बजे से श्री गायत्री मंदिर परिसर में यज्ञ, दीक्षा, विद्यारंभ, पुंसवन सहित अनेक संस्कार विधिवत संपन्न हुए। उन्होंने कहा कि संस्कार हमारी ऋषि परंपरा की अमूल्य धरोहर हैं, जो व्यक्ति को जीवन की सही दिशा प्रदान करते हैं। यज्ञ के माध्यम से देवपूजन, सत्प्रवृत्तियों का संवर्द्धन, संगठित समाज निर्माण एवं दान की भावना को विकसित करने का संदेश दिया गया।
तीन पारियों में सम्पन्न इस यज्ञीय कार्यक्रम का संचालन संस्था के वरिष्ठ सदस्य सदानंद आंबेंकर, परिव्राजक वासुदेव डांगे एवं संगीत टोली द्वारा किया गया। शांतिकुंज का पर्व संदेश एवं शताब्दी वर्ष में भोपाल जिले दिए लक्ष्यों का संकल्प भी सदानंद आंबेंकर द्वारा कराया गया। लगभग 1100 याजकों ने विश्व कल्याण की भावना से यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं। साथ ही श्रीराम जन्म की चौपाइयों एवं रामस्तुति के संगीतमय प्रस्तुति के साथ भगवान श्रीरामचंद्र जी का जन्मोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को पर्यावरण संरक्षण, व्यसनमुक्ति एवं जीवन साधना का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार आनंद सक्सेना, जेल मुख्यालय से आए डीआईजी दिनेश नरगावे तथा भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर, लक्ष्मण सिंह का मंच से सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ परिजन एवं कार्यकर्ता महाकालेश्वर श्रीवास्तव, रमाकांत चक्रधर, डॉ. रमाकांत रमन, विनोद गुप्ता, सूरज परमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता रमेश अभिलाषी द्वारा दीक्षा संस्कार के माध्यम से साधकों को गुरु से जोड़ा गया। आयोजन की सफलता में डॉ. दयानंद समेले (संस्कार प्रभारी), यज्ञशाला व्यवस्था हेतु महिला मंडल, भोजन व्यवस्था में ओम गुप्ता, राकेश मिश्रा एवं युवा टीम ने पंकज बडौदे के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अंशदान टीम में आरबी चौरिया का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम का मंच संचालन रमेश नागर द्वारा किया गया, जबकि समस्त व्यवस्थाओं का मार्गदर्शन प्रांतीय युवा सह समन्वयक अमर धाकड़ ने किया।
