Type Here to Get Search Results !

भीकनगांव नगर परिषद का सहायक राजस्व निरीक्षक पीएम आवास की किश्त के बदले 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

  • प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुटीर स्वीकृत होने पर पहली किश्त के बाद दूसरी एक लाख रुपए की किश्त जारी करने से पहले सहायक राजस्व निरीक्षक ने मांगी थी घूस और नगर परिषद कार्यालय में ही रंगे हाथों पकड़ा गया                                                                                                             

भीकनगांव (खरगोन)। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुटीर स्वीकृत होने के बाद पहली किश्त के बाद एक लाख दूसरी किश्त जारी करने के बदले 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए सहायक राजस्व निरीक्षक भीकनगांव को लोकायुक्त पुलिस इंदौर की टीम ने पकड़ा है।

 

एक लाख रुपए की दूसरी किश्त से पहले मांगी घूस

रिश्वत मांगने की शिकायत सिराज पठान पिता मकसूद पठान, उम्र 35 वर्ष, व्यवसाय- जेसीबी कार्य, निवासी- वार्ड क्रमांक-6, हनुमान मंदिर, कसाई मोहल्ला, भीकनगांव, जिला खरगोन ने इंदौर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर की। शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी पत्नी आयशा पठान के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना में कुटीर स्वीकृत हुआ था। इसके बाद पहली किश्त एक लाख रुपए की मिल गई। दूसरी किश्त एक लाख की मिलना है।


दूसरी किश्त के बदले मांगी गई 15 हजार रुपए की घूस

शिकायत में स्पष्ट उल्लेख था कि नगर परिषद भीकनगांव के सहायक राजस्व निरीक्षक मंयक जैन ने दूसरी किश्त जारी करने के बदले में एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी है। यह रिश्वत नहीं देने पर किश्त रोक देने की धमकी दी जा रही है। इससे परेशान होकर आवेदक लोकायुक्त कार्यालय पहुंचा था। 


सत्यापन में शिकायत सही पाई गई, ट्रैप दल रवाना किया गया

पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त इंदौर राजेश सहाय ने शिकायत के तथ्यों का का सत्यापन करवाया, जिसमें शिकायत सही पाई गई। इसके बाद घूसखोर को पकड़ने के लिए ट्रैप टीम गठित की गई। इस ट्रैप टीम में कार्यवाहक निरीक्षक सचिन पटेरिया, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक विवेक मिश्रा, आरक्षक विजय कुमार, आरक्षक चन्द्रमोहन बिष्ट, आरक्षक चेतन सिंह परिहार, आरक्षक कृष्णा अहिरवार, प्रभात मोरे शामिल थे। 

                                                       


रिश्वत लेते ही एएसएलआर को परिषद कार्यालय में धर दबोचा

रिश्वत लेन देन का तय होने के बाद शुक्रवार को लोकायुक्त ट्रैप टीम ने नगर परिषद भीकनगांव के कार्यालय की घेराबंदी करने के बाद रिश्वत देने आवेदक सिराज पठान को भेजा। इसके बाद जैसे ही सहायक राजस्व निरीक्षक ने रिश्वत के रुपए लिए, वैसे ही लोकायुक्त ट्रैप टीम ने आरोपी सहायक राजस्व निरीक्षक मयंक जैन पिता स्व. अनिल कुमार जैन, उम्र 34 वर्ष, कार्यालय नगर परिषद् भीकनगांव जिला खरगोन निवासी खिलजी कॉलोनी वार्ड कमांक 15 भीकनगांव जिला खरगोन को धर दबोचा। इसके बाद आरोपी एएसएलआर के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्यवाही की गई। 


भ्रष्टाचार की सूचना देने के लिए पता और नंबर जारी

लोकायुक्त संगठन द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। आमजन से अपील है कि कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करे तो लोकायुक्त कार्यालय इंदौर एवं दूरभाष पर भी संपर्क कर सकते है।

कार्यालय पुलिस अधीक्षक, 

विशेष पुलिस स्थापना, 

लोकायुक्त कार्यालय इंदौर, संभाग इंदौर

पता- 

मोती बंगला, एमजी रोड, इंदौर-452007

दूरभाष-

0731-2533160

0731-2430100