
इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक, कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रवक्ता राजकुमार पटेल पूर्व गृहमंत्री मिश्रा के कार्यकाल को याद करते भविष्य में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने और उनके यशस्वी होने की कामना की। इस मौके पर संघ के सलाहकार आशीष सोनी, प्रमुख महामंत्री सतीश शर्मा, रमेश हिमथानी, संतोष बड़ोदिया, ठाकुरदास प्रजापति, हरिशरण द्विवेदी, श्रीमती दीप्ति बच्चानी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद थे। मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को उनके जन्मदिन पर बधाइयां दी और भावी सुखद जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।