भोपाल। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा द्वारा आगामी 24 मई को आयोजित होने वाले एक दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन इंदौर की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने हेतु श्रीमती ललिता साहू के आवास पर कोर कमेटी की आवश्यक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अधिवेशन की विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए विभिन्न जिम्मेदारियों का वितरण किया गया। उपस्थित सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
राष्ट्रीय अपर महामंत्री (संगठन कार्य प्रमुख) चन्द्र मोहन साहू, भोपाल द्वारा अधिवेशन की अंतिम रूपरेखा का विस्तार से प्रस्तुतिकरण किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय समन्वयक (उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ) प्रकाश साहू, राष्ट्रीय प्रभारी (उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ) अशोक जानकीलाल साहू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ) राधेश्याम साहू, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) श्रीमती ललिता साहू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) श्रीमती वैजन्ती साहू, प्रदेश अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) जितेन्द्र साहू, संभागीय अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) प्रतीक साहू एवं जिला अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) गौरव साहू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर अधिवेशन को सफल एवं प्रभावी बनाने हेतु हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया।