Type Here to Get Search Results !

भोपाल की कोरल लाइफ कालोनी में धूम धाम से मनाई डॉ. अंबेडकर जयंती

  • देर रात तक चले समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं ने की भागीदारी

भोपाल। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती भोपाल के भानपुरा इलाके की कोरल लाइफ कालोनी में समारोह पूर्वक मनाई गई। देर रात तक चले जयंती समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भागीदारी की।



इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन के कई प्रसंगो को याद किया और उनके द्वारा भारत देश के बारे में व्यक्त विचारों को दोहराया। इसमें देश में भाषाई और जातीय विवाद से ऊपर उठकर सिर्फ देश को मजबूत करने पर जोर दिया गया। देश में जातियो को तोड़ने और समापन के बजाय और मजबूत करने के परिणामों के बारे में भी बात की गई। बाबा साहब की उपलब्धियों को याद किया गया। खासकर युवाओं और किशोंरो से शिक्षित बनने पर जोर दिया गया, ताकि बाबा साहब के सपनों को साकार किया जा सके।                                                             

इस अवसर पर आयोजन समिति अध्यक्ष गोविंद कुमार, अतुल विश्वकर्मा, विनोद महेरिया, संजय रैकवार, अमृतलाल नागर, हरीश यादव, उदय शर्मा, डॉक्टर चौरसिया, शंकर साहू, नंदकिशोर मालवीय, सत्यराम गौतम, सीबी निरंकार सहित भारी संख्या में लोग ने शिरकत की।