
श्री सिंघार ने इस मौके पर कहा कि बाबासाहेब की जयंती पूरे देश में एक चेतना के रूप में मनाई जाती है। उनके विचारों पर लोग चलते हैं। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब हमेशा सभी वर्गों के लिए समानता की बात करते थे, वहीं भाजपा सरकार UCC लाने जा रही है, मगर ये समान नागरिक कानून नहीं है ये भाजपा के लोग एक कंट्रोल नागरिक कानून चाहते हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा बताये की क्या UCC में दलित और आदिवासियों के अधिकारों को सुरक्षित रखा जाएगा ? उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री आज यहां आकर गए, आरएसएस वाले भी आये लेकिन आरएसएस ने कभी दलित और आदिवासी को सरसंघचालक नहीं बनाया। मुख्यमंत्री बताएं की ये कैसी समानता ?
नेता प्रतिपक्ष ने अंत में कहा कि आज लड़ाई समानता और संविधान की है इसलिए सभी को बाबासाहेब के विचारों को आत्मसात करना चाहिए तभी ये लड़ाई जीती जा सकती है।