- शिवसेना मध्यप्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता राजीव चतुर्वेदी ने कांग्रेस को महिला सशक्तिकरण का विरोधी बताते निंदा की
भोपाल। संसद में महिला आरक्षण विरोधी बिल गिराने पर कांग्रेस पर शिवसेना भड़क गई है। शिवसेना ने हमलावर होते कहा है कि कांग्रेस हमेशा से ही महिला सशक्तिकरण की विरोधी रही है। इसको उजागर करते हुए मध्यप्रदेश के प्रत्येक जिले में कांग्रेस का पुतला दहन किया जाएगा।

यह घोषणा भोपाल में महिला बिल के समर्थन और कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान मध्यप्रदेश शिवसेना के अध्यक्ष एडवोकेट राजीव चतुर्वेदी ने करते हुए शिवसैनिकों को कांग्रेस की महिला विरोधी असली चेहरा जनता के सामने लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि शिवसेना मुख्य नेता एकनाथ शिंदे साहब व शिवसेना राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसुल के आदेश से एवं मध्य प्रदेश प्रभारी सुरेश गुर्जर के निर्देश पर प्रदेशभर में कांग्रेस के खिलाफ बडेÞ स्तर पर विरोध प्रदर्शन होंगे।
मध्य प्रदेश शिवसेना के प्रदेश प्रमुख अधिवक्ता राजीव चतुर्वेदी ने संसद में महिला आरक्षण बिल के गिरने पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह बिल देश की महिलाओं को सशक्त बनाने, राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ाने और निर्णय प्रक्रिया में उनकी बराबरी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लाया गया था।
महिला आरक्षण बिल के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का प्रावधान किया गया था, जिससे देश की आधी आबादी को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके। यह बिल लंबे समय से लंबित था और महिलाओं के अधिकारों तथा सम्मान के लिए एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा था।

कांग्रेस ने हमेशा किया है महिला सशक्तिकरण का विरोध
अधिवक्ता राजीव चतुवेर्दी ने कहा कि इस महत्वपूर्ण बिल को गिराना महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिला सशक्तिकरण के मुद्दों पर दोहरी नीति अपनाई है और इस बिल का विरोध कर देश की महिलाओं के साथ अन्याय किया है।
महिला आरक्षण के मुद्दे को हर गली-हर गांव ले जाएंगे
शिवसेना, मध्य प्रदेश इस मुद्दे को लेकर पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में और कांग्रेस के विरोध में विभिन्न जिलों में कांग्रेस का पुतला दहन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शिवसेना महिलाओं के अधिकारों के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। प्रदेश भर में कार्यकतार्ओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाएं और महिला सम्मान के लिए आवाज बुलंद करें।