Type Here to Get Search Results !

महिला संशोधन बिल क्यों गिरा??? महिला कांग्रेस सच्चाई बताएगी गली-गली और प्रदेशभर में चलेगा असलियत बताने का अभियान

  • महिलाओं के सामाजिक और धार्मिक संगठनों के बीच महिला कांग्रेस करेगी संवाद

भोपाल।
महिला आरक्षण संशोधन बिल गिरने के लिए खुद भाजपा और केंद्र सरकार जिम्मेदार है, जिसने जानबूझकर जनगणना और परिसीमन के बीच महिला आरक्षण संशोधन बिल लाकर गिरवाया। इस सच्चाई को कांग्रेस पार्टी अब महिलाओं के बीच ले जाएगी, जिसके लिए गली-गली जाकर संवाद होगा। वहीं महिलाओं के सामाजिक और धार्मिक संगठनों के साथ बैठकें की जाएंगी।                                                                                          

                                                                                                                                                                                             इस बारे में मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी के अनुसार महिला आरक्षण बिल गिरने का सच बताने के लिए महिला कांग्रेस अभियान चलाएगी। प्रत्येक जिले में प्रेस कांफ्रेंस की जाएगी, साथ ही महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की टोलियां बस्तियों में घूम-घूमकर सच बताएंगी। बौरासी के अनुसार यह बताया जाएगा कि महिला आरक्षण तो सर्व सम्मति से 2023 में कांग्रेस की पहल पर दोनों सदनों से पारित हो चुका है। अभी पेश किया गया महिला आरक्षण बिल था ही नहीं, बल्कि यह तो परिसीमन लागू करने की चाल थी। धार्मिक और सामाजिक महिला समूहों बताया जाएगा कि महिलाओं को पंचायत से लेकर निकायों तक में आरक्षण कांग्रेस ने दिया है, भाजपा असलियत छिपाकर परिसीमन लागू करने की फिराक में है।

2023 में पारित बिल लागू करने की मांग

ज्ञात हो कि कांग्रेस इस तथ्य को सामने रखते हुए भाजपा को ही दोषी ठहरा रही है कि, जब अप्रैल 2023 में ही दोनों सदनों से महिला आरक्षण बिल पास हो चुका है तो लागू करने के बजाय दोबारा क्यों लाया गया। पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभाग पटेल और पार्षद एवं एडवोकेट शबिस्ता जकी ने भोपाल में अलग-अलग महिलाआें की बैठक में बताया कि केंद्र सरकार को अच्छे से पता था कि जनगणना शुरु हो जाने के बाद बिल पारित नही होगा, फिर भी बिल लाकर गिरवाया गया। कांग्रेस पार्षद शबिस्ता जकी के अनुसार जनगणना होकर परिसीमन होना है, इसी बीच महिला आरक्षण बिल लाना चालबाजी है। इसको तो कोई भी कोर्ट में चैलेंज करके रुकवा देगा। भाजपा सिर्फ नारी वंदन का ढोंग कर रही है।