Type Here to Get Search Results !

रायसेन जिले में जनसहयोग से बदली तस्वीर: ऐतिहासिक गांव कोकलपुर के तालाब की क्षतिग्रस्त पार का जन सहयोग से सुधार

बेगमगंज ।   तहसील का ऐतिहासिक गांव कोकलपुर जिसका ऐतिहासिक नाम कुंतलपुर है जहां प्रत्येक वर्ष सती स्थल पर विशाल मेला आयोजित किया जाता है वहां एक प्राचीन तालाब जो अपने अंदर कई इतिहास समेटे हुए हैं उसकी पार टूट जाने के कारण बारिश का पानी एक एकत्रित नहीं हो पता था ।



जब उक्त मामला एसडीएम सौरभ मिश्रा के संज्ञान में लाया गया तब उन्होंने जन भागीदारी से ग्रामीणों के साथ पंचायत एई  अभिषेक, इंजीनियर मनोज राय,नीलम सेन, आरएल मंडराई,  ग्राम सरपंच और ग्रामीणों को साथ लेकर  श्रम दान कर पार को दुरुस्त करने का अभियान शुरू किया  है। ताकि पार दुरुस्त होने के बाद बारिश के पानी को संचय किया जा सके और ग्रामीणों को उसका लाभ मिल सके।



वहीं एसडीएम सौरभ मिश्रा द्वारा ग्राम में सहायता शिविर लगाकर ग्रामीणों की समस्याओ को सुना। जल समस्या के निदान के लिए  नल जल योजना पूर्ण कर 2 दिवस में चालू करवाने का आश्वासन पीएचई एसडीओ राजेश शर्मा  ने ग्रामीणों को दिया।

ग्रामीणों की और भी समस्याओं का तत्काल निराकरण कराया गया।