- पीएम मोदी के यशस्वी 12 वर्ष पूर्ण होने पर मध्यप्रदेश के सहकारिता और खेल मंत्री विश्वास सारंग के नेतृत्व में भाजपा झुग्गी झोपडी प्रकोष्ठ सम्राट अशोक मंडल की टीम जुटी है गरीब महिलाओं के स्व सहायता समूह बनवाने में, ताकि रोजगार के अवसर मिल सकें
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर मध्यप्रदेश के सहकारिता और खेल मंत्री विश्वास सारंग के मार्गदर्शन में वार्ड-59 के अंतर्गत सम्राट अशोक भाजपा मंडल झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ अध्यक्ष छविलाल विश्वकर्मा की अगुवाई में महिलाओं के स्व सहायता समूहों का गठन किया जा रहा है। इससे गरीब महिलाओं को स्वरोजगार के मौके मुहैया हो सकेंगे।
वार्ड-59 के अन्ना नगर में महिलाओं के दो स्व सहायता समूहों का गठन किया गया। इसके पहले घर-घर जाकर समूह गठन की जानकारी देकर महिलाओं को जागरुक किया गया। इसके बाद बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित हुर्इं, जिनको स्व सहायता समूह बनाने से लेकर उसके क्रियान्वयन की विस्तार से जानकारी दी गई। तब दो स्व सहायता समूहों का गठन किया गया।
समूह सदस्यों में प्रमुख तौर पर रेखा भालेराव, पूजा कुमारी, शांति दास, अनीता यादव, विनीता सूर्यवंशी, प्रभा मौर्य, ललिता शाक्य, अनीता चौधरी, सपना गौतम, लक्ष्मी गौतम, निर्मला कैथल, बिंदू वर्मा, सुमन दास, शीला कुशवाह, धनपत यादव, सुमन पांडे, संजू दास सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुर्इं।
स्व सहायता समूहों के गठन में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ सम्राट अशोक मंडल अध्यक्ष छविलाल विश्वकर्मा के साथ प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष अवधेश कुशवाह, प्रकोष्ठ महामंत्री बृजेश पटेल, मंत्री विश्वजीत दुबे, भाजपा मंडल के मंत्री राजेश कुमार वर्मा, अनिल कुमार, वार्ड संयोजक साहिल खान की सक्रिय भूमिका रही।
अब तक चार स्व सहायता समहों का गठन
झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ सम्राट अशोक मंडल अध्यक्ष छविलाल विश्वकर्मा ने बताया कि बेरोजगार महिलाओं के लिए स्व रोजगार मुहैया करवाने के लिए लिए स्व सहायता समूहों का गठन करवाया जा रहा है। इसके माध्यम से झुग्गी बस्तियों में रहने वाली महिलाओं को अपने गृहकार्य के साथ-साथ अतिरिक्त आय होगी, जिससे परिवार की मदद हो सकेगी।

विकास नगर में दो समूहों का हो चुका है गठन
वार्ड-59 के तहत विकास नगर में बीते मंगलवार को दो महिला स्व सहायता समूहों का गठन किया गया। इसमें भारतीय मानक ब्यूरो और आशा कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शामिल हुए, जिन्होंने महिलाओं का मार्गदर्शन किया। इसके लिए सम्राट अशोक भाजपा मंडल झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ अध्यक्ष छविलाल विश्वकर्मा ने व्यवस्था की। इस मौके पर आशा कार्यकर्ता आशा यादव, पुष्पा वर्मा, आरती पाल, चंद्रावती, शीला कुशवाहा, सुमन पांडे, राधा विलियम, पुष्पा यादव आदि ने महिलाओं को समूह गठन के बारे में बताया।

सम्राट अशोक भाजपा मंडल झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ अध्यक्ष छविलाल विश्वकर्मा ने बताया कि वार्ड-59 के तहत समस्त झुग्गी बस्तियों में महिला स्व सहायता समूहों का गठन किया जाएगा। इसके लिए झुग्गी बस्ती में घर-घर जाकर महिलाओं को जानकारी देकर जागरुक किया जा रहा है।